समस्तीपुर में परीक्षा से पहले फंदे से लटकी मिली इंटर की छात्रा, छानबीन में जुटी पुलिस
समस्तीपुर के रोसड़ा में इंटर की एक छात्रा सुलोचना कुमारी का शव उसके कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए रोसड़ा में रह ...और पढ़ें

फंदे से लटकी मिली छात्रा। फाइल फोटो
HighLights
रोसड़ा में इंटर की छात्रा का शव मिला।
दुपट्टे के फंदे से लटका था सुलोचना का शव।
पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा थाना के वार्ड 5 जरही मोहल्ले में सोमवार को एक इंटर की छात्रा का शव उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के चोटा थाना के मलपा गांव के संजय पटेल की पुत्री सुलोचना कुमारी के रूप में हुई।
बताया गया कि वह इंटरमीडिएट का परीक्षा देने रोसड़ा में रह रही थी। सुबह लोगों ने उसका शव उसके कमरे में एक दुपट्टा के सहारे लटका देखा। सूचना पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। बताया गया कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने को लेकर मोहल्ले में बंद पड़े एक निजी स्कूल के भवन में किराया पर रह रही थी।
सुलोचना के माता-पिता दिल्ली में रहते है। वह मौसा-मौसी के साथ यहां परीक्षा देने को पहुंची थी। घटना की सूचना पर उक्त स्वजन भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पुलिस स्वजनों के आवेदन पर अग्रेतर कर्रवाई करेगी।