विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भक्ति में ऐसी लापरवाही कहां तक उचित? समस्तीपुर में जान जोखिम में डालकर गंतव्य तक पहुंच रहे कांवड़िया

Published: Sun, 23 Aug 2026 07:48 PM (IST)

Sawan Last Somwari: सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर में कांवड़ियों में उत्साह है, लेकिन वाहनों में क्षमता से अधिक ...और पढ़ें

वाहनों पर क्षमता से अधिक कांवड़ियों के सवार होकर सफर करने की चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं। फोटो: अंगद कुमार सिंह

वाहनों पर क्षमता से अधिक कांवड़ियों के सवार होकर सफर करने की चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं। फोटो: अंगद कुमार सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Samastipur Kanwariya News: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शिवभक्त कांवड़ियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है।

बेगूसराय स्थित झमटिया घाट से पवित्र गंगाजल भरकर समस्तीपुर के ऐतिहासिक थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में डाकबम और कांवड़िया रवाना हो रहे हैं।

इसी बीच यात्रा के दौरान वाहनों पर क्षमता से अधिक कांवड़ियों के सवार होकर सफर करने की चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं।

हादसे की बढ़ी आशंका

कई यात्री वाहनों और मालवाहक गाड़ियों में क्षमता से अधिक कांवड़िया सवार होकर यात्रा कर रहे हैं। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर रूट चार्ट और यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। इसके बावजूद कई लापरवाह चालक नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार में ओवरलोड गाड़ियां दौड़ा रहे हैं।

छत पर लटककर सफर

कांवड़िया पथ पर कई स्थानों पर श्रद्धालु वाहनों की छतों पर बैठकर और पीछे लटककर जोखिम भरा सफर तय करते दिखे। इस तरह की लापरवाही से अचानक ब्रेक लगने या वाहन के अनियंत्रित होने की स्थिति में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

अंतिम सोमवारी पर झमटिया घाट से जल लेकर लाखों श्रद्धालु थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

कांवड़ियों की भारी भीड़ के मद्देनजर पूरे मार्ग में सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ राजीव कुमार और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार लगातार व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

इसके साथ ही थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, सीओ मो. जमशेद अशरफ और विभिन्न सामाजिक सेवा समितियों के कार्यकर्ता कांवड़ियों की सेवा में सक्रिय रूप से जुटे हैं।