विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के सुबह काम पर निकले बेचन, रास्ते में पी महुआ शराब, फिर लौटी लाश

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:11 PM (IST)

समस्तीपुर के रामकृष्णपुर में महुआ शराब पीने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों ने जहरीली ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. बेचन पासवान की महुआ शराब पीने से संदिग्ध मौत।

  2. स्वजनों ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई।

  3. पुलिस एफएसएल टीम के साथ मामले की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णपुर में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही कैलू पासवान के पुत्र बेचन पासवान के रूप में हुई है।

स्वजन ने महुआ शराब पीने के बाद उसकी मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्वजन के मुताबिक, घटनास्थल से करीब तीन लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई है। बेचन पासवान बुधवार सुबह करीब छह बजे काम करने के लिए घर से निकले थे।

इसी दौरान रास्ते में एक गाछी में बिक रही महुआ शराब का उन्होंने सेवन किया। आरोप है कि शराब पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शव को घर ले आए। ग्रामीणों का दावा है कि गाछी में तीन लोग महुआ शराब बेचने का काम कर रहे थे। उनकी पहचान भी कर ली गई है। घटना के बाद से तीनों के फरार होने की बात कही जा रही है।

एफएसएल और डीआईयू की टीम कर रही जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णपुर में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिली है।

मामले की जांच के लिए एफएसएल और डीआईयू की टीम को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

उधर, ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि शराब जहरीली थी तो इसके सेवन से अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कथित तौर पर महुआ शराब बेचने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में पुलिस साथ थी, हाथ में हथकड़ी थी, फिर भी फरार हो गया जिला पार्षद हत्याकांड का आरोपित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।