Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में नदी से मिला लापता युवक का शव, हिरासत में लिए गए लोगों ने खोला हत्या का राज

    By Dilip Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 08 Apr 2026 04:23 PM (IST)

    समस्तीपुर के वारिसनगर में चार दिन से लापता युवक विपिन कुमार का शव शांति नदी से बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकाय ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. लापता युवक का शव समस्तीपुर की नदी से मिला।

    2. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    3. हिरासत में लिए गए लोगों ने हत्या का राज खोला।

    संवाद सहयोगी, वारिसनगर (समस्तीपुर) । बिहार के समस्तीपुर में चार दिन से लापता युवक का शव बुधवार को नदी से बरामद हुआ, और इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में हत्या का राज उजागर कर दिया। अब यह मामला सिर्फ एक लापता युवक की कहानी नहीं रह गया, गांव में छुपे रहस्यों और आपसी साजिशों का भी पर्दाफाश कर गया है।

    बता दें कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत कमलावाहा गांव से चार दिनों से लापता युवक का शव बुधवार की दोपहर गांव स्थित शांति नदी से बरामद किया गया।

    मृतक की पहचान कमलावाहा वार्ड 16 निवासी स्व. इच्चन राम के नाती विपिन कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, नदी के पास मखाना खेत की देखरेख कर रहे मजदूरों ने पानी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा अपने सहयोगी अनि अमर कुमार, ब्यूटी रानी तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक अपनी मां के साथ उत्तर प्रदेश में रहता था और करीब 10 दिन पहले ही गांव आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मां ममता देवी ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर गांव के चार लोगों पर 4 अप्रैल को उसके पुत्र को घर से ले जाने और हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया था।

    आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों ने युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की।

    खबरें और भी

    इसी बीच पुलिस शव की तलाश में जुटी थी कि नदी में शव मिलने की सूचना मिल गई।पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।