पुलिस विभाग का बड़ा फैसला: समस्तीपुर के 36 ASI का ट्रांसफर, 24 घंटे के अंदर नए थानों में तैनाती के आदेश
समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। 36 सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) का तबादला किया गया ह ...और पढ़ें

समस्तीपुर के ASI का ट्रांसफर। फाइल फोटो
HighLights
समस्तीपुर एसपी ने 36 एएसआई का किया तबादला।
विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फेरबदल।
सभी को 24 घंटे में नए थाने में योगदान का निर्देश।
जांगरण सवाददाता, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 36 ASका तबादला किया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थानों में पदस्थापित किया गया है तथा 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार नगर थाना के अवधेश कुमार को साखमोहन पिकेट, जितेंद्र सिंह को पटोरी थाना, मुफस्सिल थाना के सुरेश यादव को सिंघिया थाना, दिलीप कुमार चौधरी को शिवाजीनगर थाना, अशोक कुमार सिंह को मोहनपुर थाना तथा नसीम अंसारी को दलसिंहसराय थाना भेजा गया है।
एसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें।