Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर की प्राची हनी ने UPSC में हासिल की 28वीं रैंक, तेलनी गांव की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान

    By Dinesh Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 06 Mar 2026 07:54 PM (IST)

    UPSC Result 2025: शिक्षक दंपती की पुत्री प्राची ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर दिल्ली में तैयारी की। पहले प्रयास में असफल रहने के बाद, दूसरे प्र ...और पढ़ें

    प्राची हनी अपने माता-पिता के साथ।  फोटो सौ: स्वजन

    प्राची हनी अपने माता-पिता के साथ। फोटो सौ: स्वजन

    संवाद सहयोगी, बिथान (समस्तीपुर)। Samastipur UPSC Topper : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की बेटी प्राची हनी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

    प्राची हनी शिक्षक दंपती की पुत्री हैं। उनके पिता रजनीकांत वर्मा मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खालिसपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता चेतना कुमारी तिरहुत हाई स्कूल, अघोरिया बाजार में शिक्षिका हैं।

    प्राची की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। इससे पहले वर्ष 2025 में उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा भी पास की थी।

    प्राची ने पहली बार वर्ष 2024 में यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन उस प्रयास में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में कड़ी मेहनत व लगन के बल पर देशभर में 28वीं रैंक हासिल कर ली।

    खबरें और भी

    प्राची के पिता रजनीकांत वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहती थी। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भी उसने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया था।

    प्राची हनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा रामदेव प्रसाद महतो (सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी), स्वर्गीय दादी चंद्रकला देवी, बड़े चाचा उमेश महतो, बड़ी मां, माता-पिता तथा पूरे परिवार के सहयोग और प्रेरणा को दिया है। उनकी सफलता से समस्तीपुर जिले सहित पूरे बिहार में गर्व का माहौल है।