समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नकद भी ले गई
समस्तीपुर में एक गर्भवती महिला अपने ससुराल से करीब दो लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लेकर लापता हो गई है। पति ने मुसरीघरारी थाने में शिकायत दर्ज कर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वती लगाई गई है।
HighLights
गर्भवती महिला ससुराल से जेवर और नकदी लेकर गायब।
पति ने मुसरीघरारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका।
संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर) । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नगद लेकर शनिवार देर रात चली गई।
इस संबंध में पति ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बखरी बुजुर्ग गांव निवासी परमेश्वर राय के पुत्र रणधीर कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 13 मई 2026 को सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मनीषा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
शादी के बाद पत्नी की विदाई कराकर वह उसे अपने घर ले आया था। आवेदन में रणधीर ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी के मोबाइल पर होने वाली बातचीत को लेकर उसे किसी अनहोनी की आशंका रहती थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती भी है।
शनिवार देर रात वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नगद लेकर घर से चली गई। स्वजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
खबरें और भी
पति ने आवेदन में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाया गया है। उसने पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।
मुसरीघरारी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल से जेवर व नकदी लेकर गर्भवती महिला लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन
-मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग की घटना, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
-सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की है महिला, घर से गहने गायब