संपेरे ने बीन बजा निकाला कोबरा, समस्तीपुर में महिला की मौत के बाद अंधविश्वास और रोमांच का वीडियो वायरल
Bihar Snake Bite Incident:समस्तीपुर के रोसड़ा में एक महिला की सांप काटने से मौत के बाद, सपेरे ने बीन बजाकर कोबरा को पकड़ा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। ...और पढ़ें

जलावन के ढेर में छिपे विशाल कोबरा को संपेरे ने अपनी बीन की धुन पर बाहर निकाला। फोटो: वायरल वीडियो
HighLights
महिला की सांप काटने से हुई मौत।
सपेरे ने बीन बजाकर कोबरा को पकड़ा।
अंधविश्वास और जागरूकता की कमी उजागर।
संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। Samastipur Snake Charmer Viral Video: अंधविश्वास और रोमांच का नजारा समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में एक तरफ जहां सांप के डंसने से महिला की मौत का गम था, वहीं दूसरी तरफ अंधविश्वास और रोमांच का अनोखा नजारा देखने को मिला।
नगर परिषद के कोठिया वार्ड संख्या-26 में तीन दिन पूर्व महिला को डंसने वाले जहरीले कोबरा को पकड़ने के लिए संपेरे को बुलाया गया।
बीन की धुन पर निकला कोबरा
जलावन के ढेर में छिपे विशाल कोबरा को संपेरे ने अपनी बीन की धुन पर बाहर निकाला और देखते ही देखते उसे अपने वश में कर लिया। इस दौरान वहां भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसमें से किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इलाज के दौरान हुई थी मौत
दरअसल 20 जुलाई को रंजीत यादव की 37 वर्षीय पत्नी नीलम देवी घर के पास रखे जलावन से लकड़ी निकाल रही थीं, तभी विषधर ने उन्हें डंस लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान दो घंटे के भीतर ही महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों के मन में डर का माहौल बना हुआ था।

ग्रामीणों के बीच फैला था खौफ
महिला की मौत के बाद परिजनों को आशंका थी कि जहरीला सांप अभी भी उसी जलावन के ढेर में छिपा हुआ है और फिर किसी अनहोनी को अंजाम दे सकता है। इसी डर और ग्रामीणों के बीच प्रचलित पुरानी मान्यताओं के कारण परिजनों ने अपनी तसल्ली के लिए एक संपेरे का सहारा लेने का फैसला किया।
खबरें और भी
माला सुंघाकर किया वश में
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संपेरे ने पहले काफी देर तक बीन बजाई और फिर जलावन के बीच से निकले कोबरा को पकड़कर उसे कोई विशेष माला सुंघाने का दावा किया। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सांपों को लेकर तरह-तरह की कहानियां और अंधविश्वास फैले हुए हैं, जिसे इस तरह की घटनाएं और ज्यादा बल देती हैं।
जागरूकता की आज भी कमी
सांप के काटने पर झाड़-फूंक या संपेरे पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत सही चिकित्सकीय इलाज ही जीवन बचा सकता है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग ऐसे रास्ते चुनते हैं। फिलहाल यह वायरल वीडियो पूरे समस्तीपुर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।