Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'स्मार्ट' बिजली चोरी, मीटर को बाइपास करने के आरोप में समस्तीपुर में अलग-अलग प्राथमिकी

    By Vinay Bhushan Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:06 PM (IST)

    NBPDCL Power Theft: मीटर बाइपास और अवैध टोका लगाकर बिजली उपयोग करने के आरोप में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन क ...और पढ़ें

    जेई नीतीश कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई प्राथमिकी। फाइल फोटो

    जेई नीतीश कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई प्राथमिकी। फाइल फोटो 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। Samastipur Electricity Theft: थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में स्मार्ट तरीके से मीटर बाइपास कर बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पहली प्राथमिकी North Bihar Power Distribution Company Limited के जेई नीतीश कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है।

    टोका फंसाकर बिजली का उपयोग

    पतैलिया वार्ड-1 निवासी महावीर पासवान के पुत्र गंगाराम पासवान पर पूर्व में 20,957 रुपये बकाया होने के कारण कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बावजूद एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली उपयोग करने का आरोप है। इससे कंपनी को 17,360 रुपये की क्षति हुई। पूर्व बकाया समेत कुल 38,317 रुपये नुकसान बताया गया है।

    पतैलिया वार्ड-8 में राम कुमार सिंह के पुत्र धनंजय कुमार पर कटिंग बाइपास कर 20,292 रुपये की बिजली चोरी का आरोप है।

    दियानतपुर पतैलिया वार्ड-15 निवासी बहुरण महतो के पुत्र बालेश्वर महतो पर मनमाने ढंग से एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली उपयोग करने से पूर्व बकाया सहित 17,574 रुपये की क्षति का आरोप लगाया गया है।

    एकडारा वार्ड-10 निवासी संजीव यादव की पत्नी घुरणी देवी पर 30,532 रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप है।

    महथी निवासी स्व. नागो महतो के पुत्र शंकर महतो पर कटिंग बाइपास कर 55,788 रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

    मीटर बाइपास के अन्य मामले

    दूसरी प्राथमिकी जेई रंधीर कुमार के आवेदन पर दर्ज हुई है। महमदपुर सकड़ा वार्ड-14 निवासी हेमन पासवान के पुत्र भोला पासवान पर मीटर बाइपास कर 19,238 रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप है।

    इसी गांव के राम सेवक पासवान के पुत्र बिरजू पासवान पर 7,832 रुपये की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।

    पछियारी टभका निवासी हरिशचंद्र ठाकुर के पुत्र अवधेश कुमार पर बिजली चोरी से कंपनी को कुल 52,150 रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

    पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।