Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समस्तीपुर में गेहूं के खेत में मिला लापता युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

    By Dilip Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:25 PM (IST)

    Samastipur murder : समस्तीपुर के वारिसनगर में एक युवक ओमप्रकाश राम का शव गेहूं के खेत से मिला। मृतक 27 फरवरी से लापता था और उसका चेहरा सूजा हुआ था, जि ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, वारिसनगर (समस्तीपुर) । थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत अंतर्गत महरा चौर स्थित एक गेहूं खेत से सोमवार की दोपहर एक युवक का शव मिलते हीं सनसनी सी फैल गई।

    मृतक की पहचान मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र ओमप्रकाश राम (20) के रूप में हुई है। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर कुछ मजदूर गेहूं खेत में काम कर रहे थे, तो कुछ दुर्गंध का एहसास होने पर लोग दुर्गंध की दिशा में गए।

    काला चेहरा, मुंह सूजा हुआ शव पर नजर पड़ी। सूचना फैलते हीं क्षण भर में लोगों की भीड़ व पुलिस की गाड़ी पहुंचने लगी तो लोगों ने शव की पहचान की।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश झा, दारोगा जय श्रीराम, ब्यूटी रानी सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने लगे। तब तक जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गये।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक परदेश में मजदूरी करता था तथा अविवाहित था।

    मृतक का भाई राजा कुमार ने बताया कि उनका भाई विगत 20 फरवरी को होली मनाने अपने घर आया था। जहां 27 फरवरी की रात्रि तीन चार लोग इनके भाई को घर से बुलाकर ले गए।

    विलम्ब होने पर जब फोन किया गया तो बताया कि कुछ देर में आ रहे हैं। उसके बाद उससे बात नही हो पायी। वहीं आज दोपहर भाई का शव मिलने की सूचना मिली।

    प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

    परिजन व कुछ ग्रामीण आपस में काना-फुसी कर रहे थे कि मृतक का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई।

    भाई राज का भी बताना था कि ओम प्रकाश किसी लड़की से मोबाइल से बातचीत भी करता था। वहीं यह चर्चा हो रही थी कि युवक 27 फरवरी की रात्रि कथित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल गया था। जहां रात्रि मे कुछ लोग खदेड़कर युवक को पकड़ कर मारपीट किया था।

    आगे लोग कुछ बोलने से परहेज करते दिखे। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते हीं डीएसपी-2 संजय कुमार घटनास्थल की जांच की है।

    मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली गई है। साथ ही मृतक के स्वजनों द्वारा दिये गए मौखिक बयान पर कथित प्रेमिका सहित दो महिला व एक पुरुष को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

    शव की स्थिति देख ऐसा प्रतीत होता है कि दो-तीन दिन पूर्व ही युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की चालाकी दिखाते हुए शव को चौर के गेहूं फसल के बीच फेंक दिया गया है।