Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हमारी सरकार बनने पर अपराधी या तो नेपाल भागेंगे या उन्‍हें पाताल...' समस्‍तीपुर में सम्राट ने भरी हुंकार

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 03:19 AM (IST)

    Samrat Choudhary Lashed Out At Lalu-Nitish भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। बिहार में चारों तरफ ...और पढ़ें

    Samastipur News: सभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।
    Samastipur News: सभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।

    HighLights

    1. साढ़े तेरह करोड़ बिहारियों में से पांच करोड़ रोजगार के लिए करते है पलायन: सम्राट
    2. सम्राट ने सिरोपट्टी गांव में भाजपा नेता स्व. रघुवीर स्वर्णकार की प्रतिमा का किया अनावरण

    Bihar Politics: संवाद सहयोगी , खानपुर (समस्तीपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। बिहार में चारों तरफ हत्या, लूट की वारदातें हो रही है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। नीतीश कुमार को पांच बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठाकर एक अणे मार्ग पहुंचाया।

    बड़े-छोटे भाई ने मिलकर बिहार में 33 वर्षों तक राज किया, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। भाजपा इस बार किसी से समझौता नहीं करेगी। वह प्रखंड के सिरोपट्टी गांव में शुक्रवार को भाजपा नेता स्व. रघुवीर स्वर्णकार की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

    सम्राट ने MP-UP का दिया उदहारण

    उन्होंने भाजपा नेता की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से कहा कि एकजुट होकर भाजपा की सरकार बनाइए। अपराधी या तो नेपाल भागेंगे या पाताल जाना होगा। अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं होगी।

    उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जब यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी तो लोगों के अंदर से डर समाप्त हो जाएगा। लोग निडर होकर जीवन व्यतीत करेंगे। बिहार में फैक्ट्रियां लगेंगी और रोजगार मिलेगा।

    खबरें और भी

    बिहार का बजट मात्र दो लाख 61 हजार करोड़ रुपये है। इसमें 32 हजार करोड़ ही बिहार सरकार का अपना बजट है। दो लाख 29 हजार करोड़ रुपए केंद्र की मोदी सरकार बिहार चलाने के लिए देती है। 13.50 करोड़ बिहारी हैं, जिसमें पांच करोड़ लोग दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने जाते हैं।

    भाजपा कार्यकर्ता नीतीश मुक्त बिहार बनाने के लिए तैयार: सम्राट

    उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों से मुक्ति का सपना देखा था, उसी तरह नीतीश मुक्त बिहार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं।

    जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी ताकत को देख रही है। देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है। नीतीश कभी ओबीसी को तो कभी उच्च जाति को डराते हैं।

    बिहार में आरक्षण का फायदा केवल लालू जी और उनके परिवार को हुआ। नीतीश जी का वैसे भी मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उनका पीएम बनने का सपना, सपना ही रहेगा।

    यह भी पढ़ें-  रमचरितमानस विवाद: तेजस्‍वी की चेतावनी के बाद बदले शिक्षा मंत्री के सुर? बोले- आज पॉलिटिकल मूड में नहीं...