विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पढ़ाई को मिली मंजूरी, 50 सीटों पर नामांकन

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:37 PM (IST)

Bihar 21st Government Medical College: नेशनल मेडिकल कमीशन ने समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ...और पढ़ें

श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज बिहार का 21वां सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है। फाइल फोटो

श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज बिहार का 21वां सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज को 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिली।

  2. यह बिहार का 21वां सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।

  3. सितंबर से नामांकन प्रक्रिया और नियमित कक्षाएं होंगी शुरू।

संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Shri Ram Janki Medical College: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी दे दी है।

इस फैसले को जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्र में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज एमबीबीएस की पढ़ाई कराने वाला बिहार का 21वां सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।

दूसरी अपील में राहत

इससे पहले प्राध्यापकों की कमी, अग्निशमन और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के अभाव जैसी तकनीकी खामियों के चलते 100 सीटों का प्रारंभिक प्रस्ताव खारिज कर दिया गया था।

03SPU_2_03092026_323.JPG

इसके बाद राज्य सरकार ने प्राध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का लिखित आश्वासन केंद्र सरकार की कमेटी को सौंपा।

अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 600 मरीजों की आमद और सर्जरी के आंकड़ों में सुधार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूसरी अपील पर 2 सितंबर 2026 को यह अनुमति जारी की।

उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार

कालेज को मान्यता मिलने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन ने क्षेत्रीय विधायक व बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया है।

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. (प्रो.) पूनम कुमारी ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उपमुख्यमंत्री को बधाई दी है। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि मेडिकल कालेज के चालू होने से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सितंबर से नियमित कक्षाएं

03SPU_3_03092026_323.JPG

कालेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) एसके कर्ण ने बताया कि फिलहाल 50 सीटों की स्वीकृति मिली है, जबकि संस्थान का पूरा ढांचा 100 सीटों की क्षमता के अनुकूल तैयार है। इसी माह सितंबर से नामांकन प्रक्रिया और नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले सत्रों में सीटों की संख्या को 100 तक बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को जिले में ही उच्च स्तरीय मेडिकल शिक्षा हासिल हो सकेगी।