Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav को क्यों मांगनी पड़ी माफी? जनता के सामने हो गए भावुक, कहा- धोखेबाजी कर कई...

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 11:00 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार को जन विश्वास यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे। यहां भारी संख्या में लोगों को संबोधित किया ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरियां देंगे : तेजस्वी यादव
    2. नीतीश जी के पास अपना कोई विजन नहीं : तेजस्वी यादव

    जागरण टीम, समस्तीपुर / दरभंगा। Bihar Political News In Hindi नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार को एकजुट और बेहतर बनाना है। हम आपका विश्वास लेने आए हैं। आज से यह लड़ाई छिड़ गई है। हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। आपके लिए मर-मिटने को तैयार रहेंगे। हमें नया बिहार बनाना है।

    वे रविवार की शाम अपनी जन विश्वास यात्रा के तहत निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से समस्तीपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। यहां के बाद दरभंगा की ओर रवाना हो गए। वहां से मधुबनी और झंझारपुर होते सुपौल जाएंगे। तेजस्वी ने लोगों से एक बार राजद (RJD) को मौका देने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि नीतीश (Nitish Kumar) जी पुराने ख्यालात के हैं। उनका अब कोई विजन नहीं है। न ही गठबंधन बदलने का कोई रीजन है। बस इधर-उधर करना ही काम है। हमने उपमुख्यमंत्री रहते नौकरी देने की जो लकीर खींची, आप समझिए यदि मुख्यमंत्री रहे होते तो क्या होता? यह तय हो गया है कि अब देश में कोई भी नेता हो, कोई भी सरकार हो, अब वह नौकरी की बात करेगी। जो वादा किया था कि मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरियां देंगे।

    युवाओं से तीन मार्च को पटना आने की अपील की

    उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते पांच लाख नौकरियां दी हैं। 460 खिलाड़ियों को नौकरी दी। आने वाले समय में आप लोग हमारा हाथ मजबूत कीजिएगा, इससे तेजी से बिहार का विकास होगा। उन्होंने उपस्थित युवाओं से तीन मार्च को पटना आने की अपील की। मौके पर राज्यसभा सदस्य मनोज झा, संजय यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav), पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता आदि थे।

    खबरें और भी

    एक मौका दीजिए, बिहार का भविष्य संवार दूंगा 

    दरभंगा के डीएमसीएच ग्राउंड में तेजस्वी ने कहा कि सावधान रहिए, पीएम आ रहे हैं। फिर नया जुमला गढ़ेंगे। धर्म के नाम पर लड़ाएंगे। मगर लड़िएगा नहीं, मैं आपका भाई हूं। बस एक मौका दीजिए। बिहार का भविष्य संवार दूंगा। विलंब से आने पर क्षमा याचना की।

    उन्होंने कहा कि पहले बिहार में रोजगार का चुनाव (Lok Sabha Polls) का मुद्दा ही नहीं होता था, लेकिन मैंने 2020 के विधानसभा चुनाव में रोजगार को राजद (RJD) का चुनावी मुद्दा बनाया था। उस चुनाव में हम सत्ता में आते तो 10 लाख लोगों को नौकरी देते, लेकिन धोखेबाजी कर कई उम्मीदवारों को हरा दिया गया।

    उन्होंने कहा कि फिर भी जब 17 महीने के लिए सत्ता मिली तो पांच लाख लोगों को नौकरी दी। यदि कुछ और समय मिल जाता तो वादा पूरा करते। तीन मार्च को पटना में बड़ी रैली है। भीड़ से हाथ उठाकर समर्थन मांगा। कहा-एक आदमी चार आदमी को लेकर आएंगे। लालू (Lalu Yadav) जी का ऑपरेशन हुआ है।

    तेजस्वी ने कहा कि वे आप लोगों से मिलना चाहते हैं। अपना संदेश देना चाहते हैं। अगर दो तारीख की शाम तक आ जाएंगे तो भोजन की भी व्यवस्था है। उन्होंने संयमित भाषा में बिहार में सत्ता पलट पर भी तंज कसा। कहा कि रात अधिक हो गई है। मधुबनी भी जाना है, अनुमति दीजिए।

    मजार पर चादरपोशी कर तेजस्वी व तेज ने किया 40 किमी रोड शो

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण में रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे वैशाली जिले में प्रवेश किया। यहां हाजीपुर में न्यू गंडक पुल के निकट कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले तेजस्वी एवं उनके बड़े भाई पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अंजानपीर चौक के निकट मजार पर चादरपोशी की। यहां से उनकी यात्रा विधिवत शुरू हुई।

    दोनों भाई की एक झलक पाने को पूरे मार्ग में दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। स्थिति यह थी कि हाजीपुर से ताजपुर की लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने में चार घंटे लगे।

    तेजस्वी ने लोगों को पटना में आगामी तीन मार्च को आयोजित रैली में शामिल होने का न्योता दिया। साथ में स्थानीय विधायक मुकेश रौशन भी थे।

    यह भी पढ़ें-

    छोटी उम्र में ही करोड़पति कैसे बन गए? यात्रा में व्यस्त Tejashwi Yadav पर इस नेता ने उठाया सवाल, कहा- नौजवानों को...

    Bihar Police Exam: दारोगा भर्ती परीक्षा में AI से एक संदिग्ध की हुई पहचान, 95 प्रतिशत रही उपस्थिति; ऐसे हुआ एग्जाम