Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'भाजपा संविधान को बदलना चाहती है', समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव; लोगों को किया अलर्ट

    Updated: Tue, 07 May 2024 05:23 PM (IST)

    तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। यह सरकार आरक्षण पर भी खतरा उत्पन्न करने वाली है इसलिए सभी मतदाता सचेत होकर मोदी सरक ...और पढ़ें

    'भाजपा संविधान को बदलना चाहती है', समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव; लोगों को किया अलर्ट
    'भाजपा संविधान को बदलना चाहती है', समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव; लोगों को किया अलर्ट

    संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)। राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वायदों को पूरा नहीं किया है। यह सरकार पिछले 10 वर्षों से जनता को ठग रही है। वे मंगलवार को पटोरी में आयोजित चुनावी सभा को पटना से मोबाइल पर संबोधित कर रहे थे। हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण यहां नहीं पहुंचे।

    तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। यह सरकार आरक्षण पर भी खतरा उत्पन्न करने वाली है, इसलिए सभी मतदाता सचेत होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंके। इस बार भाजपा का पूरी तरह सफाया होने वाला है।

    'अगरी हमारी सरकार बनी तो...'

    तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो 500 रुपये में गैस सिलेंडर और एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने 17 महीने के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को विजयी बनाने का लोगों से आह्वान किया।

    सभा की अध्यक्षता राजेश्वर महतो और संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष सुरेश राय व सदानंद राय ने किया। सभा को प्रत्याशी आलोक मेहता सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

    मौके पर विजय यादव, रोमा भारती, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गागनीन, विजय साहू, पुष्पा सहनी, डा. अशरफ इमाम, वंशी महतो, अनिता राय, विनोद राय, अनिल सहनी, अशोक वर्मा, मनोज कुमार सुनील आदि थे।

    ये भी पढ़ें- KK Pathak ने अब विश्वविद्यालयों के लिए उठाया बड़ा कदम, हर गतिविधि पर नजर रखेगा Samarth Portal

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला बदलना चाहती है कांग्रेस', BJP नेता संजय जायसवाल का दावा

    खबरें और भी