Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बिहार और बिहारियों की दुर्दशा करनेवालों की...', चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 01:56 AM (IST)

    एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। समस्तीपुर में एक जनसंवाद ...और पढ़ें

    बिहार और बिहारियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारी तय करने का समय : चिराग। (फाइल फोटो)
    बिहार और बिहारियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारी तय करने का समय : चिराग। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिहार और बिहारियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारी तय करने का समय : चिराग।
    2. समस्तीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने समस्तीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार और बिहारियों की ऐसी दुर्दशा का कौन जिम्मेदार है? इसकी जबावदेही तय करने का अब समय आ गया है।

    चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी बिहार पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आता है। शिक्षा और रोजगार के लिए लोगों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। डिग्रियां पांच साल में मिलती हैं। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं। पुल हवा में गिर रहे हैं। बांध चूहे कुतर रहे हैं।

    जिम्मेदारी तय करने का समय

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार और बिहारियों की ऐसी दुर्दशा करनेवालों की जिम्मेदारी तय करने का समय आ गया है। इस दुर्दशा के जिम्म्मेदार सत्ताधारी को कुर्सी से बेदखल करना होगा और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की आवाज बुलंद करनी होगी।

    ...ऐसे सत्ताधारियों को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बुजुर्गों ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का सपना देखा था, ताकि हमारी अगली पीढ़ियों को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पडे़। बिहार में महागठबंधन की सरकार है। पिछले 33 साल से ये लोग सत्ता पर काबिज हैं।

    खबरें और भी

    चिराग ने आगे कहा कि पहले लोगों ने राजद को देखा, जो आज भी सरकार का हिस्सा है। 19 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। कुल मिलाकर 33 साल की यह सरकार है, जो लोग 33 सालों में विकास नहीं कर पाए, क्या आने वाले दिनों में करेंगे। ऐसे सत्ताधारियों को कुर्सी से बेदखल करने की जरूरत है।

    जात-पात की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जात-पात और धर्म-मजहब की राजनीति करते हैं। कभी अगड़ा-पिछड़ा, कभी दलित को महादलित, कभी पिछड़ा को अतिपिछड़ा बताकर तो कभी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर जनता का वोट ले रहे हैं।

    चिराग ने कहा कि ये लोग सिर्फ बंटवारे की राजनीति कर सत्ता की कुर्सी हासिल करना चाहते हैं। यही कारण है कि सामर्थ्य और संसाधन होने के बावजूद बिहार पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आता है।

    समस्तीपुर से उम्मीदवारी पर क्या कहा ?

    आगामी लोकसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समस्तीपुर से दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर चिराग ने कहा कि दलबदल कर छोटे भाई ने खुद रास्ता अलग कर लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: गोलीबारी की घटना से गुस्साई भीड़ ने दारोगा को पीटा, डीएसपी को करना पड़ा हस्तक्षेप

    BPSC 67th Topper: BPSC में OBC वर्ग में टॉप करने वाले दरभंगा के अभिराम की Success Story, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह