Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samastipur News: खैनी नहीं देने पर किराना दुकानदार के पिता की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार; 8 के खिलाफ FIR

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 02:45 PM (IST)

    समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां खैनी नहीं देने पर एक किराना दुकानदार के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दलसिंहसराय थान ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में दुकानदार के पिता की गोली मारकर हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर
    समस्तीपुर में दुकानदार के पिता की गोली मारकर हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पुलिस ने भाग रहे बदमाशों में दो को किया गिरफ्तार
    2. दुकानदार ने आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
    3. घटनास्थल से एक खोखा और एक मिसफायर गोली बरामद

    संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। किराना दुकानदार ने खैनी नहीं दी तो पड़ोस के एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड 27 में रविवार देर रात करीब एक बजे हुई। इस दौरान किराना दुकानदार हेमंत मिश्र के पिता बैद्यनाथ मिश्र (65) दरवाजे पर सो रहे थे।

    सूचना के बाद रात में ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस बीच घटना को अंजाम देकर सात-आठ बदमाश भाग रहे थे। पुलिस ने खदेड़कर दो बदमाशों को गांव के पास चौर ( सरेह) से गिरफ्तार कर लिया। इनमें भटगामा वार्ड 27 निवासी देवराज पासवान के पुत्र अभिनंदन उर्फ भुल्ला और सतपाल महतो के पुत्र प्रिंस कुमार हैं।

    8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    डीएसपी ने बताया कि शेष बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने एक मिस फायर गोली के साथ घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना को लेकर वृद्ध के पुत्र के बयान के बयान पर आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें लाला झा, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार और अभिनंदन पासवान उर्फ भुल्ला समेत आठ आरोपित किया है।

    डीएसपी ने दी मामले की जानकारी

    डीएसपी ने बताया कि हेमंत मिश्र घर के पास ही किराना दुकान चलाता है। रविवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी लाला झा, शिवम कुमार के साथ खैनी लेने आया। इस दौरान हेमंत मिश्र अपनी दुकान बंद कर चुका था। मगर लाला झा ने दुकान खोलकर खैनी देने को कहा तो हेमंत ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर लाला और हेमंत में मारपीट हुई। इसमें हेमंत मिश्र का सिर फट गया था। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    खबरें और भी

    प्राथमिक उपचार के बाद हेमंत घर आकर सो गया। देर रात लाला झा सात-आठ साथियों के साथ हेमंत के घर पर ऑटो आया और दरवाजे पर सो रहे उसके पिता पर ग्रिल के बाहर से हाथ घुसाकर सिर में गोली मार दी। बदमाशों ने दो गोलियां चलाई। इसमें एक गोली मिस फायर हो गई।

    वहीं, हेमंत ने बताया कि पिताजी दरवाजे पर एक चौकी पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे लाला अपने साथियों के साथ आया और पिता को गोली मार कर ऑटो से फरार हो गया। घर के सदस्य पिता को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

    ये भी पढ़ें- Banka News: डायन कहकर पहले पत्नी का तोड़ा हाथ, अब पति को मार डाला; पड़ोसी पर हत्या का आरोप

    ये भी पढ़ें- सेल्समैन पर फिसला बिहार की छात्रा का दिल, शादी रचा खुद वायरल किया वीडियो