समस्तीपुर के उजियारपुर में पांच वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा
Bihar Crime: बच्ची सड़क पर खेल रही थी जब आरोपी उसे जंगल में ले गया। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

मासूम बच्ची को उसी गांव के एक 15 वर्षीय किशोर ने दरिंदगी का शिकार बनाया। प्रतीकात्मक फोटो
संवाद सहयोगी, समस्तीपुर (उजियारपुर)। Samastipur Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक गांव में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे, सड़क पर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को उसी गांव के एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और घर पर उसकी मां व दादा रहते हैं। घटना के समय बच्ची घर के बाहर सोलिंग वाली सड़क पर खेल रही थी, जबकि उसकी मां घर के भीतर खाना बना रही थी। इसी दौरान आरोपी किशोर ने बच्ची को अगवा कर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे स्कूली बच्चों की नजर उस पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना बच्ची की मां को दी। जब मां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में देख परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर झाड़ियों में छिपे आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी
अधिकारी का बयान
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की गहन छानबीन की जा रही है और पकड़े गए किशोर से पूछताछ जारी है। वहीं, दलसिंहसराय एसडीपीओ ने पुष्टि की है कि आरोपी भी नाबालिग है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।