विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में खेत में मिला अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:54 AM (IST)

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में खेत से एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच के दौरान मौजूद पुलिस

घटनास्थल पर जांच के दौरान मौजूद पुलिस

HighLights

  1. कल्याणपुर के मूसेपुर गांव में खेत से शव बरामद।

  2. युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, पहचान कराने का प्रयास।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (समस्तीपुर)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में शुक्रवार की अल सुबह खेत से एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

बताया जाता है कि सुबह खेत में शव पड़े होने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 

दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका 

पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में देर शाम हाफ एनकाउंटर: कुख्यात बदमाश मनीष सिंह के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।