Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश पर साधा निशाना, बोले- उन्‍हें अपने दल में किसी पर भरोसा नहीं, पड़ोसी को बनाया...

    By Ankur KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM (IST)

    राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को शहर के कर्पूरी सभाकक्ष में पार्टी के जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित ...और पढ़ें

    जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते लोक जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा।
    जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते लोक जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा।

    HighLights

    1. उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव पर भी साधा निशाना
    2. नीतीश सुशासन से कुशासन की ओर चल पड़े हैं: उपेंद्र कुशवाहा

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बर्बाद होने के कगार पर है, उनकी पार्टी में कोई सेकेंड मैन लीडरशीप या उत्तराधिकारी नहीं है, उन्हें अपने दल में किसी पर भरोसा नहीं है।

    इसलिए राजनीति के आखिरी पड़ाव में पड़ाेसी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही।  वे गुरुवार को शहर के कर्पूरी सभाकक्ष में पार्टी के जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

    बिहार की जनता का नीतीश कुमार से विश्वास टूटा: उपेंद्र

    उपेंद्र कुशवाहा ने  कहा कि नीतीश कुमार सीधे तौर पर सरेंडर कर गए हैं, उन्हें अपनी पार्टी से ज्यादा आरजेडी पर भरोसा दिखने लगा है। राजद के साथ हाथ मिलाकर बिहार के लोगों से अपेक्षा कर रहे हैं, जबकि इसी आतंक राज से मुक्ति पाने के लिए नीतीश कुमार को बिहार की जनता का समर्थन मिला था।

    अब बिहार की जनता का नीतीश कुमार से विश्वास टूट चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उनकी विरासत को संभाला। जनता काे विश्वास दिलाया कि उनकी सेवा करेंगे, जब जबावदेही मिली तो परिवार की सेवा में सिमट गए।

    कर्पूरी ठाकुर की विरासत बचाने के नाम पर जनता के आशीर्वाद का दुरुपयोग किया। इसका नतीजा है कि वह संवैधानिक अधिकार भी खो चुके हैं। सदन में उम्मीदवार होने तक का संवैधानिक अधिकार नहीं है। खुद चुनाव लड़ नहीं सकते।

    खबरें और भी

    राजनीति के अंतिम पड़ाव में एक ही कोशिश है कि अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बना दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है।

    नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से धोखा किया है: उपेंद्र कुशवाहा

    सत्ता और कुर्सी के लालच में जंगलराज का शासन करने वाले परिवार के साथ साझेदारी कर नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से धोखा किया है। सुशासन से कुशासन की ओर चल पड़े हैं।

    बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाने के लिए एनडीए गठबंधन के साथ राष्ट्रीय लोक जनता दल अगले चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनता दल कोई नई पार्टी नहीं है। लाेक समता पार्टी का दूसरा संस्करण है।

    संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में हुई सभा को प्रशांत पंकज, उपाध्यक्ष मनोज कुमार राम, प्रधान महासचिव ठाकुर धर्मवीर सिंह, दिलीप कुमार चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। इसके पूर्व काफी संख्या में लोगों ने उनकी आगवानी की।