Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पिता से बात करने के बाद प्रिंसिपल का खुलासा

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 08:14 PM (IST)

    समस्तीपुर के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी क्रिकेट व्यस्तताओं के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे। प्रशिक्षण, कैंप और बीसीसीआई कार्यक्रमों में लगाता ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी इस बार सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे। प्रशिक्षण, कैंप व टूर्नामेंट संबंधी व्यस्तता के कारण उन्होंने परीक्षा से विराम लेने का निर्णय लिया है। 

    सूत्रों के अनुसार वैभव को हाल के दिनों में क्रिकेट गतिविधियों के चलते लगातार बाहर रहना पड़ रहा है, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी और परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं हो रहा है।

    फिलहाल उनका पूरा फोकस क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने और बीसीसीआई के कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन पर है। 

    बीसीसीआई में व्यस्तता के कारण नहीं देंगे परीक्षा

    खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी।

    दरअसल, मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बात करने के बाद बताया कि बीसीसीआई में व्यस्तता के कारण इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएगा। उसके परीक्षा फार्म भरे जाने के कारण एडमिट कार्ड आ गया है। पोद्दार इंटरनेशनल में सेंटर पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट के बाद पढ़ाई का मैदान मारने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम के दौरान मिलेगी खास सुविधा?


    खबरें और भी