Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: समस्तीपुर में महिला का नदी में सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 11:03 PM (IST)

    बिहार के समस्तीपुर में सनोखर गांव के पास करेह नदी के किनारे में रविवार को एक अज्ञात महिला का नग्न अवस्था सिर कटा शव दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ...और पढ़ें

    समस्तीपुर में करेह नदी में मिला महिला का सिर कटा शव। (सांकेतिक फोटो)
    समस्तीपुर में करेह नदी में मिला महिला का सिर कटा शव। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. शरीर पर मिले कटे व चोट के निशान
    2. क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने नदी से बाहर निकाला
    3. अबतक नहीं की जा सकी सकी शव की पहचान

    संवाद सूत्र, बिथान (समस्तीपुर)। बिहार के समस्तीपुर में बिथान थाना क्षेत्र के सनोखर गांव के पास करेह नदी के किनारे में रविवार को एक अज्ञात महिला का नग्न अवस्था सिर कटा शव दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला।

    क्षत-विक्षत शव पानी में रहने की वजह से काफी फूला था। शरीर में कई जगह कटने और चोट के निशान भी मिले। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

    दर्जनों लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या शव को नदी में फेंक दिया गया। महिला की लगभग उम्र 38 वर्ष है।

    थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

    थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही बात स्पष्ट होगी। पुलिस की जांच में सनोखर वाटर वेज बांध के ऊपर महिला की चप्पल मिली।

    वहीं, बांध के नीचे जाने के बाद आरी, ब्लेड मूंग के खेत में गिरा मिला। कुछ दूर जाने पर खेत में लहठी का जोड़ा मिला। नदी के किनारे में जमीन पर काफी मात्रा में खून मिला है।

    काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला कटा सिर

    घटना स्थल से एक काला रंग का मोबाइल फोन भी मिला है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सिर नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिर अन्यत्र फेंक दिया होगा। शव का का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें :Nitish Kumar: एग्जिट पोल के नतीजे आते ही दिल्ली पहुंचे नीतीश, भाजपा के साथ फाइनल कर सकते हैं बड़ी डील

    Ramkripal Yadav Attack: रामकृपाल यादव फायरिंग मामले पर सियासी पारा हाई! RJD बोली- महिला MLA के साथ मारपीट और...

    Bihar Politics : सच हुआ एग्जिट पोल तो बिहार में आएगा सियासी भूचाल, टूट सकता है तेजस्वी का CM बनने का सपना