विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saran News: एयरफोर्स जवान के निधन से मनोहर बसंत गांव में मातम, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

Published: Fri, 12 Dec 2025 04:05 PM (IST)

बिहार के सारण जिले के मिर्जापुर पंचायत स्थित मनोहर बसंत गांव में एयरफोर्स जवान आदित्याशू सिंह का निधन हो गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, गड़खा। मिर्जापुर पंचायत स्थित मनोहर बसंत गांव शुक्रवार को गहरे शोक में डूब गया। गांव के 35 वर्षीय एयरफोर्स सार्जेंट आदित्याशू सिंह उर्फ छोटू की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। टेक्निकल कोर ग्रुप में पदस्थापित आदित्यासू सिंह, तारकेश्वर सिंह के इकलौते पुत्र थे। एक साल से बीमार थे वे महाराष्ट्र के ठाणे में ड्यूटी के दौरान बीमार पड़े थे।

अदित्याशू सिंह अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था, जहां उनकी स्थिति बिगड़ने पर मृत्यु हो गई।खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जवान अपने पीछे पत्नी प्रिया तथा दो नाबालिग बेटियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी सौन्धी मात्र 12 वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी परी सिर्फ 5 वर्ष की है।

वृद्ध पिता तारकेश्वर सिंह इकलौते बेटे के असामयिक निधन से पूरी तरह टूट चुके हैं। स्वजनों के क्रंदन से वातावरण लगातार गमगीन बना रहा। सेना के वाहन से जब पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर कोई अपने वीर जवान को अंतिम बार देखने के लिए व्याकुल दिखा।

महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने जवान के व्यक्तित्व और मिलनसार स्वभाव को याद कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जवान का अंतिम संस्कार आमी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ॉनर देते हुए सलामी दी।

“जय हिंद” और “आदित्याशू अमर रहें” के नारों के बीच माहौल भावुक हो उठा। पूरी नदी तट पर शोक की लहर दिखाई दे रही थी।गांव वालों ने कहा कि आदित्याशू सिंह की मृत्यु से गांव ने एक होनहार, अनुशासित और बहादुर सपूत खो दिया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की गहरी छाया बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।