विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छपरा के फेमस होटल में अचानक पहुंची पुलिस तो उड़े होश! इस हाल में मिले लड़का-लड़की

Published: Sun, 26 Jan 2025 05:49 PM (IST)

छपरा के फौजी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. होटल से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद, झारखंड का व्यक्ति भी गिरफ्तार
  2. छपरा के फौजी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में शनिवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

इस दौरान पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले के तीसरी थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी स्व. कानिक रविदास के पुत्र बद्री दास एवं सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मशरक निवासी मनीफ अंसारी के पुत्र रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के अनुसार, भगवान बाजार पुलिस को को गुप्त सूचना मिली कि भगवान बाजार थाने के स्टेशन रोड पर फौजी होटल में होटल संचालक मंगल सिंह अपने होटल में देह व्यापार का धंधा चलवा रहे हैं।

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी के लिए भेजा।

छापामरी के दौरान पुलिस को क्या क्या मिला?

  • छापामारी के दौरान फौजी होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोग पकड़ाये एवं कमरे से आपत्तिजनक सामान, नकद राशि समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
  • इस संबंध में भगवान बाजार थाना (कांड सं.41/25, दिनांक-25 जनवरी 25 धारा-3/4/5/6) में अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।
  • इस छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बसंती टुड्डु, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार-दो एवं साकेत बिहारी समेत भगवान बाजार थाने की पुलिस थी।

16 जनवरी को भी इस तरह का मामला आया था सामने

उल्लेखनीय हो कि इसके पूर्व 16 जनवरी को पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक स्थित खाना जंक्शन रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था।

ट्रेनी आइपीएस संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में लड़के लड़कियों को पकड़ा था।

वहीं जनता बाजार पुलिस ने सात सितंबर 24 को जनता बाजार में एक रेस्टोरेंट में छापामारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों से दो युवकों को अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।

छपरा व्यवहार न्यायालय से भागे कैदी को पुलिस ने दौड़ा कर दबोचा

छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में पुलिस वाहन से एक कैदी कूदकर फरार हो गया। कैदी के साथ आए पुलिस के जवानों ने इनका पीछा करते हुए साहेबगंज चौक स्थित आर्यसमाज पथ में पकड़ लिया। उसे पुन: न्यायालय के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

हालांकि संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि उत्पाद विभाग की पुलिस अपनी गाड़ी में न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए कैदी को लेकर आई थी।

पुलिस वाहन में ही बैठ कर पेशी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक कैदी इसमें से निकल कर फरार हो गया। कैदी को भागते देख कर उनकी सुरक्षा में आए जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें-

अब पुलिस लाइन में नहीं रहेंगे पुलिसकर्मी!, भागलपुर में यहां बनाई जा रही कॉलोनी

गणतंत्र दिवस पर बवाल, हाजीपुर में चली धांय-धांय गोली; घोड़ा रेस में विवाद को लेकर एक युवक की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।