Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'राम मंदिर' को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- हमें इसकी खुशी है, लेकिन...

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 05:09 PM (IST)

    Bihar Politics News बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने राम भगवान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम लोग राम के पुजारी हैं जबकि बी ...और पढ़ें

    'राम मंदिर' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- हमें इसकी खुशी है, लेकिन...
    'राम मंदिर' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- हमें इसकी खुशी है, लेकिन...

    संवाद सूत्र, बनियापुर (सारण)। हम राम के पुजारी हैं और वो राम के व्यापारी हैं। उक्त बातें महाराजगंज लोकसभा चुनाव के दौरान आइएनडीआइए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंगलवार को प्रखंड के बनियापुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही।

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर के अलावा भी गांवों में हर जगह मंदिर और मस्जिद बना है। जहां सभी धर्म के लोग पूजा-पाठ करते हैं। राम मंदिर बनने से सबको खुशी है, लेकिन हमलोग इससे व्यापार नहीं करते हैं।

    'राहुल जी को पप्पू बना दिया'

    उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना ही कहा कि राहुल जी दो देशों से पढ़ाई कर राजनीति में आए हैं तो बीजेपी के लोगों ने उन्हें 'पप्पू' बना दिया। वहीं, मोदी जी की डिग्री का आज तक पता नहीं है तो उन्हें विद्वान बना दिया।

    'मेरी सरकार जुमलेबाजों की सरकार नहीं होगी'

    जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार ने कहा कि मेरी सरकार जुमलेबाजों की सरकार नहीं होगी। पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने छपरा तथा महाराजगंज के लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

    'बीजेपी के लोगों के पास विजन नहीं'

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस जुमलेबाजी पर नहीं अपने काम पर विश्वास करती है। भाजपा के वरीय नेता गण केवल विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। वे लोग अपने विकास एवं विजन की बात नहीं करते हैं, क्योकि उन्होंने न तो विकास किया है और न ही उनका कोई विजन है।

    खबरें और भी

    बैठक को मांझी के विधायक डा. सत्येंद्र यादव एकमा विधायक श्रीकांत यादव, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव, हरेलाल यादव, मुखिया मुन्ना ठाकुर, रितेश सिंह, प्रमुख मनोज कुमार साह, प्रमुख पति मनिभूषण ओझा, नेता मनोज सिंह आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन मुखिया अरुण दास तथा परशुराम त्रिपाठी ने किया।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'कपड़ों में झांकने से बेहतर है...', नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गईं राबड़ी देवी

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'वो गड़बड़ करते थे, इसलिए उनको...'; तेजस्वी को लेकर नीतीश ने बताई इनसाइड स्टोरी