Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: नवविवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव, दाह संस्कार की थी तैयारी, तभी मायकेवालों ने बुला ली पुलिस; फिर...

    By Vijay Kumar GuptaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 06:26 PM (IST)

    सारण में एक नव विवाहिता का पंखे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। ससुरालवाले नवविवाहिता के आत्महत्या की बात कह रहे हैं जबकि मृतका के पिता-माता हत्या ...और पढ़ें

    नवविवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव। (सांकेतिक फोटो)
    नवविवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. दरियापुर में नवविवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला।
    2. मायकेवालों ने बेटी की हत्या का लगाया आरोप।

    संवाद सूत्र, परसा(सारण)। सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र के सराय साहो गांव में एक नव विवाहिता का पंखे से लटकते हुए शव शनिवार की रात में पाया गया। नवविवाहित मृतका सराय साहो के रहने वाले हेमंत कुमार की पत्नी रूबी कुमारी (20 वर्ष) है।

    ससुरालवाले नवविवाहिता के आत्महत्या की बात कह रहे हैं, जबकि मृतका के पिता-माता हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। नवविवाहिता की मौत के बाद ससुरालवाले उसका दाह संस्कार करने जा रहे थे।

    इसी बीच, मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

    दाहसंस्कार करने जा रहे थे ससुरालवाले तभी...

    मिली जानकारी के अनुसार, रूबी की मौत के बाद शव का दाह संस्कार करने के लिए ससुराल वाले नदी घाट की तरफ जा रहे थे, तभी सराय साहो गांव के अंतिम रास्ते पर विवाहिता के मायके वाले पहुंच कर शोरगुल करने लगे। उनके द्वारा दरियापुर पुलिस को सूचित किया गया।

    सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया। हालांकि करीब दो घंटे तक मामला समाप्त करने को लेकर लोगों द्वारा प्रयास भी किया गया।

    पति ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का आरोप

    लड़की के पिता उमेश महतो ने बताया कि मेरे बेटी को ससुराल वालों द्वारा हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि रूबी के पति बिहार पुलिस व ससुर झारखंड पुलिस में कार्यरत होने के कारण ड्यूटी पर तैनात हैं।

    सास के साथ हुआ था विवाद

    फिलहाल घर में उसकी सास व दो देवर रहते हैं। चार दिन पहले मृत महिला के पति हेमंत छुट्टी पर घर आये थे और दोबारा अपने ड्यूटी पर चले गये। घटना के दिन शाम को सास से हुए विवाद को लेकर पत्नी रूबी ने पति को दूरभाष पर जानकारी दे दी थी।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों के अनुसार, सास व बहु में विवाद हुआ और मामला बहु के फांसी लगाने तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि घर का दरवाजा तोड़ कर रात में ही पंखे से लटके हुए शव को पाया गया।

    थानाध्यक्ष ने क्या कहा ?

    थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया है। यह हत्या या आत्महत्या है, इसकी जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Bihar: महज 4 हजार रुपये के लिए पूर्णिया के रूपौली में खूनी खेल, भाला लेकर हत्या करने पहुंचे युवक की ही चली गई जान

    LNMU: मिथिला व संस्कृत विश्वविद्यालय में सालों से नहीं हो रहा छात्र संघ चुनाव, प्रोटेस्ट करेंगे स्टुडेंट यूनियन