Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई अयोध्या की पहचान बना बिहार की बेटी का गाना, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को आया पसंद; क्या आपने सुना?

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 12:47 PM (IST)

    Chhapra News आपने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गाना सोशल मीडिया पर अवश्य ही सुना होगा। इस गाने को छपरा सदर प्रखंड के माला गांव की बेटी स्वाति मिश्रा ने ...और पढ़ें

    नई अयोध्या की पहचान बना बिहार की बेटी का गाना, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को आया पसंद
    नई अयोध्या की पहचान बना बिहार की बेटी का गाना, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को आया पसंद

    अमृतेश, छपरा। मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे। राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी.... गाना राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले नए रूप में संवर रही अयोध्या की पहचान बन गया है। इस गीत को इंटरनेट मीडिया पर छह करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अश्विनी चौबे सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई लोग नेपथ्य में बज रहे इस गाने की थीम पर वीडियो फेसबुक पर शेयर कर चुके हैं।

    छपरा की स्वाति मिश्रा ने दी गाने को आवाज

    सारण के लिए गौरव की बात है, कि इस गाने को आवाज छपरा सदर प्रखंड के माला गांव की बेटी स्वाति मिश्रा ने दी है। वह किसी संगीत घराने की नहीं हैं। उनके परिवार में किसी का भी संगीत से दूर-दूर से लगाव नहीं रहा है। पिता राजेश मिश्रा ठेकेदार हैं।

    सुरीली आवाज की धनी स्वाती बचपन से ही टीवी में गाने के वीडियो देख गुनगुनाने लगती थीं। संगीत में रुचि देख परिवार ने सहयोग किया। छपरा में संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंडित राम प्रकाश मिश्रा से मिली। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक कर अब मुंबई में करियर को धार दे रही हैं।

    खबरें और भी

    मां मीरा मिश्रा कहती हैं, किसी को नहीं पता था कि बेटी इतनी ख्यात हो जाएगी। उसके यू-ट्यूब पर तीन चैनल भी हैं। उस पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। छठ महापर्व में बेटी घर आई है। छठी मैया की अपार कृपा है कि उसका गाना देश दुनिया में करोड़ों लोग सुन रहे हैं।

    संतों को सुन गाने का आया विचार

    स्वाति ने बताया कि मैं संतों को यूट्यूब पर सुनती रहती हूं। वे ‘मेरे झोपड़ी राम आएंगे’ गा रहे थे। मैंने सोचा कि ये अच्छा है, गाया जाए। वे बिना म्यूजिक के गा रहे थे। बस ढोल और तबले पर गाना था।

    मैंने अपने म्यूजिक प्रोड्यूसर से कहा, इस थीम पर कुछ नया बनाएं, जिसे युवा पीढ़ी पसंद करें। इस गाने को मैंने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। उसके बाद एकाएक यह गाना वायरल हो गया। स्वाति का एक भक्ति चैनल और भोजपुरी चैनल भी है।

    ये भी पढ़ें -

    लखीसराय गोलीकांड: पूर्व विधायक फुलैना ने पीड़ित बच्चों को लिया गोद; कहा- इन्हें हम पढ़ाएंगे, कुछ लोग लाश पर कर रहे राजनीति

    बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को होगा विस्तार, खर्च किए जाएंगे करीब 18 सौ करोड़; सरकार ने इन समस्याओं पर किया गौर