छपरा-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर और मशरक सहित कई स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज
रेलवे ने होली 2026 के लिए छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा (05071/05072) विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 2 मार्च से 16 मार्च तक छपरा से और 3 मार्च से ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मशरक (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05071/05072 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा आनंद विहार टर्मिनल से 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जाएगा।
05071 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 15.00 बजे प्रस्थान कर मशसख से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.24 बजे, थावे से 17.55 बजे, पडरौना से 19.22 बजे, रामकोला से 19.44 बजे, कप्तानगंज से 20.15 बजे, गोरखपुर से 21.25 बजे, खलीलाबाद से 22.05 बजे, बस्ती से 22.47 बजे, गोंडा से 23.55 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.32 बजे, सीतापुर से 03.20 बजे, शाहजहाँपुर से 05.22 बजे, बरेली से 06.22 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे तथा गाजियाबाद से 09.50 बजे चलकर आनंद विहार टर्मिनल 10.20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05072 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा होली विशेष गाड़ी 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 12.45 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से 16.59 बजे, शाहजहांपुर से 18.17 बजे, सीतापुर से 20.00 बजे, बुढ़वल से 21.42 बजे, गोंडा से 23.20 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.32 बजे, खलीलाबाद से 01.07 बजे, गोरखपुर से 02.00 बजे, कप्तानगंज से 02.55 बजे, रामकोला से 03.22 बजे, पडरौना से 03.44 बजे, थावे से 05.40 बजे, दिघवा दुबौली से 06.40 बजे तथा मशसख से 07.02 बजे चलकर छपरा 08.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।