Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhapra Internet Ban: छपरा में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद करने के आदेश, दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प के बाद लिया गया फैसला

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 02:34 PM (GMT+05:30)

    बिहार के छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो ...और पढ़ें

    बिहार के छपरा में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश (जागरण फाइल)
    बिहार के छपरा में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश (जागरण फाइल)

    HighLights

    1. बिहार के छपरा में इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
    2. प्रशासन ने कानून व्यवस्था के बिगड़ने से पहले एहतियातन फैसला लिया है।

    Chhapra Internet Ban: बिहार के छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो दिनों तक इंटरनेट को बंद करने का फैसला लिया है। शहर में जहां कई जगह इसकी सेवा बंद कर दी गई है तो वहीं कुछ जगह अभी फिलहाल चालू है।

    जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदायों में हुई थी झड़प

    बताया जा रहा है कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नए बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की अल सुबह लगभग 4:00 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए निकले जुलूस पर कुछ सामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

    अचानक विसर्जन जुलूस पर पथराव किए जाने से भगदड़ मच गई । उसमें शामिल लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पथराव किए जाने की वजह से देवी-देवताओं की दो मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस सहित पुलिस केंद्र से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव मंगला सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई बड़ी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच हालात को नियंत्रित किया।

    लगभग एक दर्जन लोग घायल

    इस घटना में दोनों पक्ष के लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है। विसर्जन जुलूस में शामिल नई बाजार मोहल्ला निवासी जयराम साह का पुत्र अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका सिर फट गया है। घायलों में शामिल छह अन्य लोगों ने निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। इस घटना में दूसरे पक्ष से भी कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    दोस्त बना जानी दुश्मन, उधारी का पैसा नहीं लौटाने पर कर दी हत्या; आरोपित के घर से मिले अहम सुराग

    सात जन्मों की कस्में खाकर कर ली आत्महत्या, पहले पत्नी ने लगाई फांसी; फिर दाह संस्कार से लौटे पति ने भी दे दी जान