Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhapra News: छपरा में पुलिस ढूंढ़ रही थी शराब, बरामद हो गया कट्टा गोली और बंदूक

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 02:41 PM (GMT+05:30)

    Saran News मकेर (सारण) में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बरियारपुर दियारा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 110 लीटर देस ...और पढ़ें

    छपरा में पुलिस को मिला कट्टा और गोली (जागरण)
    छपरा में पुलिस को मिला कट्टा और गोली (जागरण)

    HighLights

    1. छपरा में शराब की तलाश में छापामारी
    2. छपरा में देसी कट्टा और बंदूक बरामद
    3. छपरा में 53 कारतूस भी बरामद

    सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान, पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए।

    शराब की जगह हथियार बरामद

    मकेर पुलिस थाना क्षेत्र के बरियारपुर दियारा में पुलिस शराब की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इस दौरान, पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो नाली बंदूक और 53 कारतूस बरामद किए।

    छापेमारी दल

    थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल और एएलटीएफ की टीम के साथ बरियारपुर दियारा में छापेमारी करने गए थे।

    बरामदगी में क्या-क्या मिला

    वहां एक झोपड़ी के बाहर बोरे में बांधकर रखे गए 110 लीटर देसी शराब के साथ झोपड़ी से एक लोडेड कट्टा, दो नाली बंदूक और 53 कारतूस बरामद हुए।