Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर-छपरा रूट पर 30 मार्च से कई ट्रेनें डायवर्ट; टाइमिंग भी बदली, एक क्‍ल‍िक पर देखें ल‍िस्‍ट

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

    Indian Railway: गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर मैरवा-बनकटा के बीच सब-वे निर्माण कार्य के कारण 30 मार्च से 4 अप्रैल तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों ...और पढ़ें

    छपरा जंक्‍शन से गुजरने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित। प्रतीकात्‍मक फोटो

    छपरा जंक्‍शन से गुजरने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य जारी है।

    2. कई ट्रेनें प्रभावित, मार्ग परिवर्तन या देरी से चलेंगी।

    3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें।

    जागरण संवाददाता, छपरा। Rail Update: पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर–छपरा रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्माण कार्य शुरू किया है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के तहत मैरवा और बनकटा स्टेशनों के बीच समपार संख्या-101 पर लिमिटेड हाइट सब-वे बनाया जा रहा है।

    इस परियोजना के तहत गर्डर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में आवागमन और सुरक्षित होगा। इस वजह से ट्रेनों का रूट और समय बदला गया है। 

    इस ट्रेन का बदला रूट

    • 30 मार्च को चलने वाली 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल अब सीवान, थावे, कप्तानगंज और गोरखपुर कैंट होकर जाएगी।

    इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

    30 मार्च

    • 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल – 15 मिनट देरी
    • 15034 लखनऊ जंक्शन–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस – 35 मिनट देरी
    • 55056 गोरखपुर–छपरा पैसेंजर – 30 मिनट देरी

    31 मार्च

    • 15532 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस – 5 मिनट देरी
    • 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस – 25 मिनट देरी

    3 अप्रैल

    • 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस – 20–25 मिनट देरी
    • 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस – 20–25 मिनट देरी
    • 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल – 20–25 मिनट देरी

    4 अप्रैल

    • 14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस – 45 मिनट देरी
    • 13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस – 35 मिनट देरी
    • 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल – 20 मिनट देरी
    • 15027 संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस – 15 मिनट देरी

    रेलवे की अपील

    जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    यह काम पूरा होने के बाद इस रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी, जिससे यात्रियों को लंबे समय में फायदा मिलेगा।