Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Yogi ने बिहार की बेटी के गीत पर बनाया वीडियो, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दिया साथ

    By Amritesh KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 02:44 PM (GMT+05:30)

    राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... इस दिवाली यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुपरहिट गाने के पीछे बिहार के छपरा जिले की बेटी स ...और पढ़ें

    CM Yogi ने बिहार की बेटी के गीत पर बनाया वीडियो
    CM Yogi ने बिहार की बेटी के गीत पर बनाया वीडियो

    अमृतेश कुमार, छपरा। Ram Aayenge To Angana Sajaungi Song मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे... राम आएंगे तो आंगना सजाऊंगी... गाने से देश नहीं दुनिया में चर्चित हुई छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा के परिवार में किसी को भी संगीत से दूर-दूर तक लगाव नहीं था। बचपन से ही स्वाति टीवी में देखकर गाना गुनगुनाने लगती थी।

    संगीत में रुचि होने के कारण परिवार के सदस्यों ने उन्हें सहयोग किया। स्वाति मिश्रा के गीत को इंटरनेट मीडिया पर छह करोड़ से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, अश्विनी चौबे, सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath Video) और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) भी इस गाने पर पर वीडियो बना चुके हैं।

    स्वाति मिश्रा के बारे में जानिए

    इस गाने से चर्चित हुई सदर प्रखंड के माल गांव निवासी राजेश मिश्रा एवं मीरा मिश्रा की पुत्री स्वाति मिश्रा के परिवार में कोई भी सदस्य संगीत से जुड़ा हुआ नहीं था। वैसे स्वाति को बचपन से ही संगीत से बहुत लगाव था। उन्होंने संगीत को बहुत कम उम्र में चुन लिया था। जब पता नहीं था कि करियर के रूप में इसे कैसे बनाएंगे।

    बनारस में स्वाति मिश्रा। फोटो- इंस्टाग्राम

    स्वाति की प्रारंभिक शिक्षा छपरा से हुई है। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंडित राम प्रकाश मिश्रा से मिली। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा ली और अब मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं। वर्तमान समय में मुंबई में स्वाति अपना करियर बना रहीं हैं। इनके यूट्यूब के तीन चैनल भी हैं। जिस पर लाखों में सब्सक्राइबर हैं।

    खबरें और भी

    कैसे आया 'राम आएंगे' गाने का आइडिया?

    स्वाति की क्रिएटिविटी से गाने काफी वायरल हो रहे हैं। स्वाति ने बताया कि उन्होंने 'राम आएंगे' गाना कुछ संतों से सुना था। इसके बाद उन्होंने इस सॉन्ग को गाने का सोचा। इसके बाद म्यूजिक प्रोड्यूसर से संपर्क किया और सॉन्ग का म्यूजिक तैयार किया गया। गाने को आज की पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया और यह गाना एकाएक वायरल हो गया।

    छठ पूजा पर अपने परिवार के साथ स्वाति मिश्रा। फोटो- इंस्टाग्राम

    स्वाति मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा बताते हैं कि जब 'राम आएंगे' गाना वायरल हुआ तो सभी रिश्तेदारों के फोन आने लगे। रिश्तेदार उन्हें बधाई दे रहे हैं। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है और वह बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छठ महापर्व पर बेटी घर आई है और छठी मइया की अपार कृपा है कि उसका गाना देश ही नहीं दुनिया में करोड़ों लोग सुन रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट में बना 'मास्टरप्लान', केंद्र के पाले में डाली आरक्षण की 'गेंद', समझें नौवीं अनुसूची और कोर्ट में चैलेंज का गणित

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने CM नीतीश कुमार को बताया 'जनरल डायर', बोले- एक लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दो