Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस को एक और झटका, दिग्गज नेता ने थामा जन सुराज का हाथ

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 05:39 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में सेंध लगाई है। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस क ...और पढ़ें

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। फाइल फोटो
    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रंजीत कांग्रेस छोड़ जन सुराज में हुए शामिल
    2. बिहार की राजनीति में मची हुई है उथल-पुथल
    3. जन सुराज की बिहार में बढ़ रही साख

    संवाद सूत्र, गड़खा। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर रंजीत कुमार ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वह कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देकर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज के संस्थापक सदस्य बन गए हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार के हित के लिए जन सुराज के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। जन सुराज अभियान के बढ़ते प्रभाव से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है।

    एकमा प्रखंड के जन सुराज कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

    एकमा प्रखंड के जन सुराज कार्यालय में जिला अभियान समिति के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद राय की देखरेख में प्रखंड कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान 251 नए लोगों को जनसुराज की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

    प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव तक के लिए एकमा प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह व रामनाथ मांझी को एकमा कोर कमेटी के महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

    इसी क्रम में उपाध्यक्ष, संयोजक, युवा अध्यक्ष, व एकमा प्रखंड के सभी पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजक व सह संयोजक पद के नामों की घोषणा की गई। सरिता यादव को जिला कमेटी में स्थान देने की अनुशंसा की गईं।

    इस मौके पर जिला संगठन के अध्यक्ष युवराज प्रियरंज, जिला महिला अध्यक्ष अमृता सहनी, अभियान समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह एकमा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महिला अध्यक्ष सरोज देवी, लक्ष्मीकांत, रणवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    सप्तक्रांति की तर्ज पर चलेगी मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल ट्रेन, पढ़ें रूट और टाइमिंग

    'जन सुराज का सीधा मुकाबला NDA से होगा', Prashant Kishor ने खोल दिए पत्ते; लालू-तेजस्वी पर बोला हमला