Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: सारण में विजयादशमी जुलूस में हाथी के बिदकने से मची भगदड़, एक की मौत; महावत समेत दो बच्चे गायब

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 10:20 PM (IST)

    बिहार के सारण जिले के एकमा में विजयादशमी के दिन झंडा जुलूस में शामिल एक हाथी अचानक बिदक गया। वह सड़क पर इधर-उधर भागने लगा। यह देख जुलूस में भगदड़ मच ग ...और पढ़ें

    सारण के एकमा झंडा जुलूस में बिदके हाथी ने मचाया कोहराम।
    सारण के एकमा झंडा जुलूस में बिदके हाथी ने मचाया कोहराम।

    HighLights

    1. सारण के एकमा झंडा जुलूस में बिदका हाथी, मची अफरातफरी
    2. हाथी ने ई रिक्सा व दो कर को पटक -पटक कर किया क्षतिग्रस्त
    3. झंडा जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल से श्रद्धालु

    संसू, एकमा(सारण)। सारण जिले के एकमा  में शनिवार को विजयादशमी दशमी के दिन झंडा जुलूस में आगे-आगे चल रहा हाथी अचानक बिदक गया। हाल यह हो गया कि चारों ओर भगदड़ मच गई और सड़क पर आवागमन ठप हो गया। बिदका हाथी ने ई रिक्शा एवं दो कार को  पटक -पटक  कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

    इस दौरान भगदड़ में एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार भी चोटिल हो गया। अपने हाथ में चोट लगाह है। हाथी पर सवार महावत  के प्रयास के बाद किसी तरह हाथी को काबू कर  खाली मैदान की ओर ले  जाया गया था। जहां से महावत एवं हाथी पर सवार दो बच्चों को लेकर हाथी हरपुर चंवर में फरार हो गया। पुलिस चंवर में हाथी को खोज रही है। इसकी सूचना पुलिस ने वन विभाग को दी।

    विजयदशमी पर निकला था झंडा जुलूस

    बताया जाता है कि विजयदशमी के दिन एकमा भूईली गांव से  झंडा जुलुस निकाला था। झंडा जुलूस एकमा थाने के सामने पहुंचा तो अचानक सनक कर लोगों को दौड़ाने लगा।इस दौरान भगदड़ मच गई।

    ई रिक्शा व दो कर को किया क्षतिग्रस्त

     वहां खड़ा ई-रिक्शा को हाथी ने  पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एक  खड़ी कार को उठा उठा पलट कर तोड़ दिया। हाथी के विदक जाने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उदय कुमार दलबल के साथ पहुंचे।इस भगदड़ में थानाध्यक्ष भी चोटिल हो गए।

    खबरें और भी

    महावत ने हाथी को हरपुर की ले गये थे।तब आखाड़ा आगे बढ़ सका। झंडा जुलूस भुईली गांव से हाथी, घोड़े, ऊंट एवं  बैंडबाजे के साथ निकला था। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। जुलूस में  पांच हाथी और पांच घोड़े ऊंट आगे-आगे चल रहे थे। जुलूस अभी कुछ नहीं तो निकला था कि हाथी विदक गया।

    सड़क पर मच गई अफरातफरी

    इसके बाद वह सड़क पर इधर उधर भागने लगा। यह देखते ही जुलूस में भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अगल-बगल के ग्रामीणों ने दहशत में आकर अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और छतों पर चढ़ गए।

    महावत व दो बच्चों को लेकर हाथी फरार

    हाथी पर महावत के साथ दो लोग भी सवार थे। महावत हरपुर के तरफ नहर पर गया वहां एक भूईली गांव का भैंस चरवाहा लुभावन  यादव को गर्दन मरोड़ कर फेंक दिया। जिनकी  छपरा ले जाने के दौरान मौत हो गयी। महावत सहित दो बालक उसी हाथी पर बैठे हैं। जिनकी खोज पुलिस कर रही है। बिदका हाथी उन्हें लेकर फरार हो गया है।

    यह भी पढ़ें: Jehanabad News: बाइक का हॉर्न बजाने पर सिपाही समेत दो युवकों को मारी गोली, पूरे इलाके में हड़कंप; पुलिस भी सन्न

    Samastipur News: मेले में भगदड़ से कैसे बचें? बिहार के गुरुजी ने गाकर बच्चों को आसानी से समझाया, VIDEO हो रहा वायरल