Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में गड़खा प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, दोनों की गई कुर्सी

    Updated: Fri, 29 May 2026 04:42 PM (IST)

    गड़खा प्रखंड प्रमुख रेणु देवी और उपप्रमुख सुनैना देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया। ...और पढ़ें

    अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित। (जागरण)

    अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित। (जागरण)

    HighLights

    1. प्रमुख रेणु देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित।

    2. उपप्रमुख सुनैना देवी के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव।

    3. गड़खा प्रखंड में दोनों पद अब रिक्त।

    संवाद सूत्र, गड़खा। गड़खा प्रखंड प्रमुख रेणु देवी और उपप्रमुख सुनैना देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को भारी बहुमत से पारित हो गया।

    इसके साथ ही दोनों जनप्रतिनिधियों की कुर्सी चली गई और प्रमुख व उपप्रमुख का पद रिक्त हो गया। मतदान के बाद प्रखंड राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

    प्रमुख और उपप्रमुख की अनुपस्थिति में आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता कुदरबाधा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र मांझी ने की। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मत विभाजन कराया गया।

    विरोध में पड़ा केवल 1 मत

    इस दौरान कुल 28 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। प्रमुख रेणु देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 27 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि विरोध में केवल एक मत पड़ा।

    इस प्रकार प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया। वहीं उपप्रमुख सुनैना देवी के खिलाफ स्थिति और भी स्पष्ट रही। उनके खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में सभी 28 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। परिणामस्वरूप उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।

    बैठक को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जलालपुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रविकांत कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

    किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

    यह भी पढ़ें- सारण: मृत लाभुक के नाम पर उठा ली पीएम आवास योजना की पूरी राशि, धरातल पर मकान गायब; जांच शुरू