Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोमती नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी; 22 और 29 अप्रैल को चलेगी, देखें स्टॉपेज

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

    भारतीय रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोमती नगर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22 और 29 अप्रैल ...और पढ़ें

    कोलकाता-गोमतीनगर के बीच स्‍पेशल ट्रेन।

    कोलकाता-गोमतीनगर के बीच स्‍पेशल ट्रेन।

    HighLights

    1. गर्मी में यात्रियों की भीड़ हेतु विशेष ट्रेन।

    2. गोमती नगर से कोलकाता के बीच चलेगी यह ट्रेन।

    3. मशरक, थावे, कप्तानगंज मार्ग से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन।

    संवाद सहयोगी, मशरक (सारण)। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने विशेष व्यवस्था की है।

    इसके तहत 05064/05063 गोमती नगर–कोलकाता–गोमती नगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन दो फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन कप्तानगंज, थावे और मशरक मार्ग से होकर गुजरेगी।

    रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन गोमती नगर से 22 और 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को तथा कोलकाता से 23 और 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चलाई जाएगी।

    जाने वाली ट्रेन का समय (05064)

    05064 गोमती नगर–कोलकाता समर स्पेशल 22 एवं 29 अप्रैल को गोमती नगर से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे पहुंचेगी। 

    वहां से दिघवा दुबौली, मशरक, मढ़ौरा, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन दोपहर 01:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    वापसी ट्रेन का समय (05063)

    05063 कोलकाता–गोमती नगर समर स्पेशल 23 एवं 30 अप्रैल को कोलकाता से दोपहर 03:20 बजे खुलेगी। यह नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, बरौनी, हाजीपुर, मढ़ौरा, मशरक, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा के रास्ते शाम 06:30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

    कोच संरचना

    इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—

    • सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 कोच
    • शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 07 कोच
    • वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) के 02 कोच
    • एसएलआरडी (गार्ड-सह-लगेज) के 02 कोच शामिल हैं

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और सीट उपलब्धता की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि सफर सुगम हो सके।