Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली के मौके पर बकरी विवाद में सारण में दो परिवारों के बीच चली लाठियां, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 04:28 PM (IST)

    सारण के मढ़ौरा स्थित डेहुरी गांव में होली के अवसर पर बकरी के बच्चे की बिक्री को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ल ...और पढ़ें

    एआई तस्वीर

    एआई तस्वीर

    HighLights

    1. होली पर बकरी बिक्री को लेकर विवाद हुआ

    2. सारण के डेहुरी गांव में हिंसक झड़प हुई

    3. एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए

    संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। क्षेत्र के डेहुरी गांव में शनिवार की सुबह होली के मौके पर बकरी के बच्चे की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार के अनुसार एक पक्ष से तरैया निवासी अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी रूबी देवी और पुत्री दुर्गा कुमारी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी पिंकी कुमारी को भी चोटें आई हैं। चिकित्सकों के मुताबिक रूबी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    बकरी का बच्चा बेचने का दवाब

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह कुशवाहा की पत्नी ने होली को लेकर एक बकरी का बच्चा बिक्री के लिए रखा था, जिसे पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया था। शनिवार को धर्मेन्द्र सिंह उक्त बकरी का बच्चा खरीदने पहुंचे और उसे बेचने का दबाव बनाने लगे। 

    इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    खबरें और भी