विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समोसा लाने निकली लड़की अब तक नहीं लौटी घर, छपरा से चार दिन से लापता इंटर की छात्रा का पता नहीं

Published: Mon, 01 Apr 2024 02:44 PM (IST)

छपरा में चार दिन से लापता इंटर की छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। छात्रा का ...और पढ़ें

छपरा से चार दिन से लापता इंटर की छात्रा का पता नहीं, परिजन चिंतित।
छपरा से चार दिन से लापता इंटर की छात्रा का पता नहीं, परिजन चिंतित।

HighLights

  1. 28 मार्च को समोसा लेने के लिए घर से निकली थी किशोरी नहीं लौटी।
  2. अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन,थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के रतनपुरा बारादरी मोहल्ले से 28 मार्च से इंटर की छात्रा लापता है। छात्रा समोसा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने भगवान बाजार थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में शहर के रतनपुरा बिरादरी मोहल्ला निवासी एवं थोक दवा व्यवसायी जगदीश रजक ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने समोसा दुकानदार से की पूछताछ

उसमें कहा है कि उनकी नतनी जो बचपन से ही मेरे साथ रहती है। वह 28 मार्च को शाम को 5:00 बजे मोहल्ले में ही दुकान पर समोसा खरीदने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

आवेदन में उन्होंने पुलिस से लड़की की खोज करने की गुहार लगाई है। चार दिनों से उसका कुछ पता नहीं होने से परिजन काफी चिंतित है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक डा.गौरव मंगला से मिलकर छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए समोसा दुकानदार से पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज में देखी गई छात्रा

आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी लिया। छात्रा का फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। वह सीसीटीवी फुटेज में समोसा दुकान से विपरीत दिशा में अपने घर के पीछे जाते हुए दिखाई दी है। लेकिन इधर से वे फिर वापस नहीं आई है।

सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने खुद घटनास्थल पर जाकर जांच की। उन्होंने आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी देखा दौरान अनुसंधानकर्ता को कई निर्देश दिये। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से निजी दुश्मनी भी नहीं है। फिर भी उन्हें अपहरण एवं अन्य घटनाओं से आशंकित है।

इनका कहना था पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि पुलिस विभिन्न एंगल से इस मामले की जांच कर रही हैं जल्द ही लापता छात्रा को पुलिस बरामद कर लेगी।

ये भी पढ़ें:

पटना-लखनऊ 'वंदे भारत' पर खूब बरस रही राम जी की कृपा, धड़ाधड़ हो रही सीट की बुकिंग; इस वजह से हाउसफुल जा रही ट्रेन

Gaya News: हैवानियत की सारी हदें पार, गुरुआ में सात वर्षीया बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म; चार हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।