Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की का पीछा, वीडियो वायरल और सफाई में उतरे JDU नेता; बोले-सच्चाई कुछ और है

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:36 AM (IST)

    मढ़ौरा में जदयू नेता गामा सिंह से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक एक लड़की का पीछा करते दिख रहे हैं, जो डरकर गामा सिंह के ...और पढ़ें

    वायरल वीडियो पर जदयू नेता ने दी सफाई। प्रतीकात्‍मक फोटो

    वायरल वीडियो पर जदयू नेता ने दी सफाई। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. मढ़ौरा में जदयू नेता गामा सिंह का वीडियो वायरल।

    2. वीडियो में लड़की का पीछा करते दिखे कुछ युवक।

    3. गामा सिंह ने लड़की की मदद की, दी सफाई।

    संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा में जदयू नेता गामा सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो को लेकर आपत्तिजनक होने के दावे किए जा रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इस मामले में खुद गामा सिंह सामने आए हैं और वीडियो को भ्रामक बताया है।

    वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की का पीछा करते हुए उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान लड़की खेत की ओर भागते हुए गामा सिंह के पास पहुंच जाती है।

    खेत गए थे तो बचाई लड़की की जान

    इसके बाद पीछा करने वाले युवक वापस लौटते दिखते हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं।

    इस संबंध में जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे छपरा से देर शाम लौटने के बाद अपने खेत में गेहूं की कटाई देखने गए थे।

    इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ युवक एक लड़की का पीछा कर रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि लड़की डरकर उनके पास आ गई।

    लड़की ने कहा-कुछ युवक पकड़ने की कर रहे थे कोश‍िश

    इसके बाद उन्होंने उसे सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। गामा सिंह ने यह भी कहा कि वे उस समय अकेले थे और खुद भी डरे हुए थे। यह बात वीडियो में झलक रहा है, लेकिन मानवता के नाते उन्होंने लड़की की मदद करना जरूरी समझा। 

    वहीं, लड़की ने भी मीडिया को बताया कि मढ़ौरा से लौटते समय वह शौच के लिए खाली जगह पर गई थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे। वे उसका वीडियो बनाने लगे।

    लड़की ने बताया कि वह जान बचाकर भागी और सामने गामा सिंह को देखकर उनके पास पहुंच गई, जिससे उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।