केरल भूस्खलन में 3 की मौत, 7 लापता... वायनाड से सारण के युवक का अब तक नहीं मिला सुराग
केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है और सात श्रमिक लापता हैं, जिनमें बिहार के सारण जिले का मोहम्मद इमरान भी शामिल है। इमरान के ...और पढ़ें

सारण का इमरान भी लापता
HighLights
केरल के वायनाड में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत।
सात श्रमिक लापता, बिहार के सारण का युवक भी शामिल।
परिवार चिंतित, बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
संवाद सूत्र, तरैया (सारण)। केरल के वायनाड जिले में लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात श्रमिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इन्हीं लापता लोगों में बिहार के सारण जिले का एक युवक भी शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में मातम जैसा माहौल है और सभी उसकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।
सारण का इमरान भी लापता
जानकारी के अनुसार तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव के वार्ड संख्या-4 निवासी अब्दुल अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इमरान वायनाड में सड़क निर्माण परियोजना में क्रेन चालक के रूप में कार्यरत थे। रोजी-रोटी की तलाश में वह लंबे समय से केरल में रहकर काम कर रहे थे।
बारिश के बीच ढह गई पहाड़ी
बताया गया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कार्यस्थल के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय वहां कई मजदूर मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
राहत-बचाव अभियान जारी
राज्य आपदा संचालन केंद्र के अनुसार हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सात श्रमिकों के लापता होने की सूचना है। राहत एवं बचाव दल युद्धस्तर पर मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
खबरें और भी
परिवार को हर पल इंतजार
इधर, भटगाई गांव में इमरान के स्वजन लगातार प्रशासन और परिचितों से संपर्क बनाए हुए हैं। हर नई सूचना पर उनकी निगाहें टिकी हैं।
गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और इमरान के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल पूरे परिवार की उम्मीद राहत एवं बचाव अभियान पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें- केरलम: वायनाड में टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन से दो की मौत, सात लोग घायल; कई लापता