Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Kumar Mantoo Minister: कौन हैं कृष्ण कुमार मंटू? CM नीतीश के माने जाते हैं खास, BJP ने बनाया मंत्री

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:29 PM (IST)

    कृष्ण कुमार मंटू जो अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। मंटू सिं ...और पढ़ें

    सीएम नीतीश के साथ कृष्ण कुमार मंटू
    सीएम नीतीश के साथ कृष्ण कुमार मंटू

    HighLights

    1. 2010 में जदयू के टिकट पर बने थे विधायक
    2. नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं मंटू

    जागरण संवाददाता, सारण। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।

    अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह परसा प्रखंड के बनौता निवासी स्व लक्ष्मी सिंह के पुत्र हैं। उनकी पत्नी  सविता देवी परसा प्रखंड की प्रमुख हैं।

    वे मुखिया, निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा बीडीसी, प्रमुख, विधायक के बाद अब मंत्री पद को सुशोभित कर रहे है।

    वर्ष 2009 में सारण जिला के तरैया विधानसभा क्षेत्र से कट कर अमनौर विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। पहली बार अमनौर विधानसभा क्षेत्र में 2010 में चुनाव हुआ। 

    2010 में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े मंटू

    • 2010 में कृष्ण कुमार मंटू सिंह जेडीयू के टिकट से चुनाव लड़े थे और पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2015 में चुनाव हार गए।
    • 2020 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। उनकी पत्नी सविता देवी परसा से प्रखंड प्रमुख है।
    • वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एवं छपरा के सांसद राजीव प्रताप रुडी के काफी करीबी माने जाते हैं। विधानसभा का चुनाव लड़ने से पहले मंटू सिंह मुखिया और पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं।

    सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

    बता दें कि कुल सात विधायकों ने बिहार में मंत्री पद की शपथ ली है। सभी विधायक भाजपा से हैं। विधायकों के समर्थकों के बीच खुशी की लहर है। पटना में शपथ ग्रहण के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला रहा है। वहीं, मंत्री बनने के बाद सभी विधायकों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

    मंटू ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवाओं पर भरोसा किया गया है और युवाओं के पास क्षमता होती है, हम उस क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे और हम बेहतर काम करके दिखाएंगे।

    बता दें आगामी विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है। इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंटू ने कहा कि समय महत्वपूर्ण नहीं है, रिजल्ट जरूरी है।  हमलोग रिजल्ट देने का काम करेंगे।

    जब उनसे पूछा गया कि मंत्री बनने के बाद आप क्या काम करेंगे? इसका जवाब देते हुए मंटू ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी, जो भाजपा की तरफ से कहा जाएगा, उसी हिसाब से काम होगा।  

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ