Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saran: शराबबंदी फेल! छपरा जंक्शन से 50 लीटर तो गंगवा गांव से 80 लीटर दारु बरामद

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 09:30 AM (IST)

    बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल है। सारण में आए दिन जगह जगह से भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। रविवार को छपरा जंक्शन से जीआरपी द् ...और पढ़ें

    शराब की सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार : जागरण
    शराब की सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार : जागरण

    HighLights

    1. कार की डिक्की में मिली अंग्रेजी शराब
    2. गंगवा गांव में दो जगहों पर छापेमारी

    जागरण संवाददाता, छपरा : छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12562 के कोच संख्या बी-4 सीट नंबर 68 पर यात्रा कर रहे एक यात्री को जांच व निगरानी के दौरान जीआरपी द्वारा 50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पटवारा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह पिता रणधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    नीले रंंग के पीठू बैग में शराब की बोतल छुपा कर वह मधुबनी ले जा रहा था। इधर स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रकार की गड़बडी नहीं हो इसके लिए जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा स्टेशन पर एवं ट्रेनों में विशेष निगरानी की जा रही है।

    इसके अलावा एकमा थाना पुलिस ने गंगवा गांव में दो जगहों पर छापेमारी कर कुल 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।

    कार में मिली शराब

    तरैया थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार के समीप एसएच 104 से संदिग्ध अवस्था में एक कार पकड़ी गई है। उसमें रखे 48 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पचौड़र बाजार के समीप बांसवारी के पास संदिग्ध अवस्था में एक कार खड़ी थी। जब उसकी तलाशी ली गई तो डिक्की में कुल 8.640 लीटर अंग्रेजी शराब मिली।

    हालांकि, कार सवार व चालक फरार हो गए थे। कार के अज्ञात वाहन स्वामी व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर तरैया थाना पुलिस ने चौथी बार टेंपो व कार लोडेड शराब को पकड़ा है।

    खबरें और भी