विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शांत स्वभाव का युवक निकला तीन आपराधिक मामलों का आरोपी, झारखंड में गोली मारकर हत्या

Published: Wed, 19 Nov 2025 03:49 PM (IST)

झारखंड के झरिया में मकेर निवासी प्रेम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर से गांव में ...और पढ़ें

झारखंड में गोली मारकर हत्या

झारखंड में गोली मारकर हत्या

HighLights

  1. झारखंड में मकेर निवासी की गोली मारकर हत्या

  2. मृतक पर दर्ज थे तीन आपराधिक मामले

  3. पुलिस कर रही है मामले की जांच

संवाद सूत्र, मकेर (सारण)। झारखंड के झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में मकेर निवासी प्रेम कुमार की हत्या की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के घर में सन्नाटा पसरा है। मां मंजू देवी, बहन रूबी कुमारी, सोनी कुमारी और अन्य स्वजन बेसुध हालत में रोते-बिलखते नजर आए। 

एक महीने पहले गया था झारखंड

गांव की महिलाएं भी उनके घर पहुंचकर सांत्वना देने में जुटी हैं। स्वजनों के अनुसार प्रेम करीब एक माह पहले ही झरिया गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम कुमार स्वभाव से शांत और सरल था। उसकी आपराधिक दुनिया से जुड़ाव की जानकारी गांव के लोगों को नहीं थी, जिससे सभी हैरत में हैं। 

घटना के बाद पिता सुनील राय सहित अन्य स्वजन तुरंत झरिया के लिए रवाना हो गए। गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतक तीन मामलों में आरोपी

मकेर थाना पुलिस के अनुसार मृतक प्रेम कुमार पर तीन मामले दर्ज थे। पहला मामला कांड संख्या 123/23 (दिनांक 30/06/23) आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। दूसरा मामला कांड संख्या 256/24 (दिनांक 01/11/24) आर्म्स एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं के तहत था। तीसरा मामला 7/11/24 को दर्ज मकेर थाना कांड संख्या 261/24 है, जिसमें लड़की से छेड़खानी सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में आरोप शामिल थे। 

अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मकेर में मृतक के खिलाफ दो आर्म्स एक्ट और एक छेड़खानी का मामला दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम कभी किसी विवाद में नहीं पड़ता था, इसलिए उसकी इस प्रकार की हत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस झारखंड में हुई घटना की जांच के लिए संपर्क में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।