Saran News: मढ़ौरा नगर पंचायत का 92.36 करोड़ का बजट पास, 8 पार्षदों ने किया बहिष्कार
मढ़ौरा नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 92.36 करोड़ रुपये का बजट पारित किया, जो पिछले वर्ष से अधिक है। इसमें सड़क, आवास, नाला निर्माण और स्वच ...और पढ़ें

मढ़ौरा नगर पंचायत का 92.36 करोड़ का बजट पास, 8 पार्षदों ने किया बहिष्कार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 92 करोड़ 36 लाख 67 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग चार करोड़ रुपये अधिक है और इसमें शहर के बुनियादी ढांचे के विकास पर खास ध्यान दिया गया है।
इस बार के बजट में विभिन्न आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसमें सड़क और गली निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 करोड़ रुपये, नाला निर्माण एवं मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपये तथा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए 4.10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा पार्क और ओपन जिम के विकास के लिए 4 करोड़, हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट के लिए 2 करोड़, सम्राट अशोक भवन के लिए 1.80 करोड़ तथा वृद्धाश्रम निर्माण के लिए लगभग 1.50 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
नगर क्षेत्र में अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी बजट में राशि तय की गई है। इसमें वेडिंग जोन के लिए 1 करोड़, बस स्टैंड के लिए 30 लाख, सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 1.50 करोड़, इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 2 करोड़ तथा आवश्यक वाहनों की खरीद के लिए 4.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
खबरें और भी
इस बजट में दैनिक जागरण द्वारा हाल के महीनों में उठाए गए स्थानीय मुद्दों का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। अखबार ने नाला निर्माण, जर्जर सड़कें, जलजमाव, पेयजल संकट, पार्कों की कमी और शवदाह गृह जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उजागर किया था, जिन्हें अब योजनाओं में शामिल किया गया है।
बैठक में मुख्य पार्षद रूबी सिंह, उपमुख्य पार्षद धीरज कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र समेत सात वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
हालांकि, बैठक के दौरान विवाद भी सामने आया। आठ वार्ड पार्षदों रंजय कुमार रमन, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, वेद प्रकाश सिंह, शम्पा सिंह, सोना देवी और सत्येंद्र कुमार ने नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
पार्षदों का कहना है कि जब तक इन आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे आगे की बैठकों में शामिल नहीं होंगे। इस तरह एक ओर बजट के जरिए विकास की नई रूपरेखा तय की गई।
मुख्य पार्षद रूबी सिंह ने बताया कि यह बजट नगर के समग्र विकास के लिए तैयार किया गया है। इसमें सड़क व गली निर्माण के लिए 15 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 करोड़, नाला निर्माण व मरम्मत के लिए 5 करोड़ और स्वच्छता व कचरा प्रबंधन के लिए 4.10 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।