मऊ-कोलकाता के बीच चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन, सोनपुर-हाजीपुर समेत कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए मऊ और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सिवान, छपरा, ...और पढ़ें

मऊ-कोलकाता के बीच चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन
HighLights
मऊ-कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन।
सोनपुर, हाजीपुर, छपरा समेत कई स्टेशनों को लाभ।
यात्रियों की भीड़ कम करने और सुविधा बढ़ाने हेतु।
संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Mau Kolkata Special Train) चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल और झाझा के रास्ते चलेगी, जिससे बिहार के यात्रियों को कोलकाता आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
यह मऊ जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे सोनपुर, 7:05 बजे हाजीपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी।
यह अगले दिन रात 1:55 बजे हाजीपुर, 2:07 बजे सोनपुर, 4:10 बजे छपरा पहुंचते हुए सुबह 8:40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
रेलवे ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 5 शयनयान, 1 एसी थर्ड और 1 एसी सेकेंड श्रेणी का कोच शामिल रहेगा। इससे पूर्वांचल, उत्तर बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।