Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दहेज का मामला! शादी के तीन महीने बाद चारपहिया गाड़ी व दो लाख रुपये के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला

    By Dinesh Chandra DwivediEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 04:39 PM (IST)

    सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बिहार में दहेज उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छपरा में शादी के मात्र तीन महीने बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए नव ...और पढ़ें

    प्रास्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रास्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की कर रही है जांच
    2. ससुरालवालों ने पंचायत का फैसला मानने से कर दिया था इनकार

    संवाद सूत्र, दरियापुर: डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी डीह गांव में शादी के मात्र तीन महीने बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए नवविवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पीड़िता पिरारी डीह गांव निवासी सरिता कुमारी पति उदय कुमार सिंह ने डेरनी थाना पुलिस से शिकायत की है।

    दहेज के लिए हर रोज हुआ उत्पीड़न

    अपने पिता के साथ डेरनी थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी पिरारी डीह गांव निवासी उदय कुमार सिंह के साथ तीन माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज के रूप में चार पहिया वाहन एवं दो लाख रुपये नगद की मांग की जाने लगी।

    पीड़िता ने आगे बताया कि उसने इस बात की जानकारी अपने पिता नगरा के कादीपुर निवासी लक्ष्मीनारायण सिंह को दी। जानकारी मिलते ही उसके पिता उसके ससुराल पिरारी डीह गांव पहुंचे। इसके बाद पंचायत कर मामले का निष्पादन किया गया। 

    पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच कर रही पुलिस

    हालांकि, पंचायत के फैसले को मानने से इनकार करते हुए पति उदय कुमार सिंह, ज्येष्ठ मदन सिंह, जेठानी संध्या देवी, शुभम कुमार व शक्ति कुमार, प्रिया सिंह आदि ने पीड़िता को मारपीट कर नंगे पांव घर से निकाल दिया। पीड़िता सरिता कुमारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी