आमी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार, माता अंबिका की पूजा-अर्चना कर मांगी बिहार की खुशहाली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने सारण के दिघवारा स्थित प्रसिद्ध आमी मंदिर में माता अंबिका की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की ...और पढ़ें

निशांत कुमार
HighLights
निशांत कुमार ने सारण के आमी मंदिर में पूजा की।
उन्होंने माता अंबिका से बिहार की खुशहाली मांगी।
पुजारियों ने निशांत कुमार को विशेष पूजा कराई।
संवाद सूत्र, दिघवारा (सारण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार ने बुधवार को सारण जिले के प्रसिद्ध आमी मंदिर पहुंचकर माता अंबिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर ब्राह्मण विद्वानों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर निशांत कुमार ने पारंपरिक विधि-विधान से माता अंबिका की पूजा की और प्रसाद व चुनरी अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारियों मुनमुन तिवारी, मनोज तिवारी, प्रेम तिवारी, जितेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, सरोज तिवारी और कुमुद तिवारी ने उन्हें विशेष पूजा संपन्न कराई।
माता अंबिका की तस्वीर और चुनरी भेंट कर सम्मानित
पूजा के उपरांत अंबिका महारानी न्यास समिति के प्रतिनिधि रितेश तिवारी, पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान और पूर्व मुखिया राकेश सिंह उर्फ बबलू सिंह ने उन्हें माता अंबिका की तस्वीर और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निशांत कुमार ने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की जानकारी भी पुजारियों से प्राप्त की।
पंडित राजेश तिवारी ने बताया कि पूर्व में भी नीतीश कुमार यहां आकर माता का आशीर्वाद ले चुके हैं। इस पर निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने पिछले दो दशकों में बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने माता अंबिका से राज्य के निरंतर विकास और हर परिवार में समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।