Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में गर्भवती मह‍िला ने नदी में लगा दी छलांग; 8 माह पहले ही हुई थी शादी, कारण जान हैरान रह गए लोग

    By Raju Singh Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Sun, 04 Jan 2026 04:27 PM (IST)

    सारण के बनियापुर में पति से मामूली विवाद के बाद एक गर्भवती महिला ने नदी में छलांग लगा दी। सौभाग्य से, स्थानीय लोगों ने उसे कूदते देख तुरंत बचाया और रे ...और पढ़ें

    नदी में डूब रही नवविवाहिता की बचाई जान। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    नदी में डूब रही नवविवाहिता की बचाई जान। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. पति से विवाद के बाद गर्भवती महिला ने नदी में छलांग लगाई।

    2. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए महिला को नदी से बचाया।

    3. अस्पताल में उपचार के बाद मां और शिशु दोनों सुरक्षित।

    संवाद सूत्र, बनियापुर (सारण)। पति के साथ हुए विवाद से नाराज एक गर्भवती मह‍िला ने नदी में छलांग लगा दी। संयोग था कि लोगों की नजर पड़ गई और उसकी जान बच गई।

    कारण जानकर लोग हैरान रह गए कि इतनी सी बात पर इतना बड़ा कदम। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी लवकुश कुमार की पत्नी मेनका कुमारी की शादी करीब 8 माह पूर्व हुई थी। वह गर्भवती है।

    शाम में हुआ था पत‍ि से विवाद 

    शनिवार की शाम को पति–पत्नी के बीच किसी घरेलू बात पर मामूली झगड़ा हो गया, लेकिन यह बात मेनका को काफी नागवार गुजरी। 

    तनाव ओर गुस्‍सा में वह घर से निकलकर बनियापुर मुख्यालय स्थित नदी के पास पहुंच गई और आत्महत्या के उद्देश्य से नदी में छलांग लगा दी।

    घटना के समय नदी के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को नदी में छलांग लगाते देख लिया। लोगों ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए नदी में उतरकर महिला को बाहर निकाला।

    अस्‍पताल में कराया गया इलाज 

    इसके बाद आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल बनियापुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और इलाज की व्यवस्था कराई।

    अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एमएम जाफरी ने महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों की जांच की। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।

    प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद पति उसे सुरक्षित घर ले कर चला गया है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को भी दी गई। जिस पुलिस में मामले द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया है।