Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohini Acharya : 'नीतीश कुमार के पास...', बिहार CM के बयान पर भड़की रोहिणी आचार्य; कह दी ऐसी बात

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 09:03 PM (GMT+05:30)

    Rohini Acharya on Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लालू परिवार पर दिए गए बयान के बाद सियासत गरमाई हुई है। अब मुख्यमंत्री के बयान ...और पढ़ें

    Rohini Acharya : 'नीतीश कुमार के पास...', बिहार CM के बयान पर भड़की रोहिणी आचार्य (फाइल फोटो)
    Rohini Acharya : 'नीतीश कुमार के पास...', बिहार CM के बयान पर भड़की रोहिणी आचार्य (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार के पास बोलने के लिए कुछ नहीं- रोहिणी आचार्य
    2. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के दिए बयान भी दी थी प्रतिक्रिया

    एजेंसी, सारण। Rohini Acharya on Nitish Kumar राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) लोकसभा चुनाव के प्रचार में जोर-शोर से लगी हैं। वह लगातार जनता के बीच जा रही है। राजद नेता रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

    इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू परिवार पर दिए गए विवादित बयान पर रोहिणी आचार्य पर पलटवार किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। अगर उन्होंने विकास किया होता तब तो उसके बारे में बोलते। वो लालू परिवार पर बोलते रहते हैं।

    तेजस्वी यादव ने भी दी थी प्रतिक्रिया

    इससे पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा लालू यादव (Lalu Yadav) पर दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी कह सकते हैं। वह जो भी बोलते हैं, मेरे लिए आशीर्वाद की तरह है। 

    तेजस्वी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। हालांकि, उन्होंने जिस तरह से बोला है, वह तो समझ के परे है। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को यह सलाह दी कि लोकसभा का चुनाव है, बिहार सीएम को बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य और पलायन रोकने पर बात करनी चाहिए। 

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार ने लालू यादव को क्या कहा था

    बता दें कि नीतीश कुमार कटिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बोलते-बोलते लालू यादव पर बयान दे दिया। कहा कि लालू यादव बहुत बच्चे पैदा कर दिए, उन्हें इतना नहीं करना चाहिए। इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए था।

    इसके अलावा बिहार सीएम ने कहा कि लालू यादव परिवार को बढ़ाने में जुटे हुए हैं। पहले उन्होंने अपने दोनों बेटों को राजनीति में आगे बढ़ाया। उसके बाद अब दोनों बेटियों को राजनीति में आगे लेकर आ रहे हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार ने बिहार को गर्त में धकेला दिया था।

    ये भी पढ़ें- 

    Bihar Politics: मैं भगवान से यही प्रार्थना करूंगा..., नीतीश के 'बच्चा पैदा करने' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

    Lalu Yadav का एक बेटा क्रिकेट में ढोता है पानी, दूसरा पत्नी को... सम्राट चौधरी ने फिर फोड़ा सियासी बम