विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:50 PM (IST)

सारण के मकेर थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर चकिया पुल के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मकेर में बोलेरो-बाइक की टक्कर से हादसा।

  2. शैलेश्वर मांझी की मौके पर ही मौत।

  3. पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल।

संवाद सूत्र, मकेर (सारण)। सारण के मकेर थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर चकिया पुल के पास रविवार की देर शाम बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हादसे में उसकी पत्नी और बच्चा भी घायल हो गए। मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के पीरडारी गांव निवासी एतवार मांझी के पुत्र शैलेश्वर मांझी के रूप में हुई है।

बहन के घर से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, शैलेश्वर मांझी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मकेर थाना क्षेत्र के डीही मनौवर गांव स्थित अपनी बहन के घर आया था। रविवार की देर शाम तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान चकिया पुल के पास अंजनी गांव की ओर मुड़ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बोलेरो छपरा की तरफ से आ रही थी।

छपरा रेफर होने पर युवक की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मकेर पहुंचाया।

वहां शैलेश्वर मांझी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे छपरा रेफर कर दिया। छपरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है। हादसे से परिवार में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता हादसे के बाद छपरा में अलर्ट, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ाई गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।