Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: ड्यूटी के दौरान रील बनाने का शौक महिला सिपाही को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड

    Updated: Thu, 15 May 2025 10:24 AM (IST)

    छपरा में ड्यूटी के दौरान रील बनाने के शौक के कारण महिला सिपाही को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। ...और पढ़ें

    थाना में रील बनाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड
    थाना में रील बनाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर रील प्रसारित होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई
    2. सात दिनों में मांगा गया विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण
    3. जातीय वर्चस्व वाले गाने पर महिला सिपाही ने बनाई थी रील

    जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा नगर थाना के थानाध्यक्ष कार्यालय में रील बनाना महिला सिपाही को महंगा पड़ा है। इंटरनेट मीडिया पर रील प्रसारित होने के बाद इस मामले में एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला सिपाही निलंबित

    सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर एक प्रसारित वीडियो पुलिस प्रशासन को प्राप्त हुआ।

    इस वीडियो में नगर थाने के थानाध्यक्ष कार्यालय कक्ष में नगर थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही(1385) अंशु आनंद द्वारा जातीय वर्चस्वता से संबंधित बैकग्राउंड ऑडियो के साथ वीडियो बनाया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    सिपाही का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं

    इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला सिपाही अंशु आनंद से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की। महिला सिपाही द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया है।

    खबरें और भी

    विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग

    इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि सारण जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को समय- समय पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें

    Bihar: थाने में महिला सिपाही ने जातिवाद वाले गाने पर बनाई रील, मचा बवाल; DIG ने SP को दे दिया सख्त निर्देश

    Purnia News: पूर्णिया में बेखौफ बदमाश, स्कूल जा रहे शिक्षक से लूट; विरोध करने पर मारी गोली